Categories: Faridabad

खुशखबरी : अब बेरोजगार युवाओं को मिलेंगी नौकरियां, हरियाणा में टाटा-बिरला लगाने जा रहे हैं बड़े कारखाने

हरियाणा में मारूति के एक और प्लांट के बाद टाटा स्टील और आदित्य बिरला समूह ने भी निवेश करने का निर्णय कर लिया है। इन तीनों बड़ी कंपनियों के निवेश से जहां राज्य के औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी, वहीं हरियाणा के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार हासिल होगा।

आपको बता दे की, सरकार ने हाल ही में मारूति को सोनीपत जिले के खरखौदा में प्लांट लगाने के लिए 900 एकड़ भूमि देने का ऐलान किया है, जिसमें मारूति 100 एकड़ में बाईक बनाने की फैक्ट्री भी लगाएगी, वहीं 800 एकड़ में मारूति अपनी कारें बनाएंगी।

साथ ही वहीं अब प्रदेश में टाटा स्टील ने भी 4500 करोड़ रुपए का निवेश करने का निर्णय लिया है, और टाटा स्टील राज्य में स्टील बनाने का कारखाना स्थापित करने जा रहा है। और उसी के बाद इस प्लांट की स्थापना के लिए हाल ही में टाटा समूह के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मुलाकात करी।

खुशखबरी : अब बेरोजगार युवाओं को मिलेंगी नौकरियां, हरियाणा में टाटा-बिरला लगाने जा रहे हैं बड़े कारखाने

सीएम मनोहर लाल ने टाटा समूह से मुलाकात के बाद एक टवीट करके बात की जानकारी दे की,उन्होंने कहना हैं ,कि टाटा स्टील प्रदेश में 4500 करोड़ रुपए के निवेश से स्टील उत्पादन हेतु कारखाना लगाने जा रही है। इस प्लांट की स्थापना से प्रत्यक्ष रूप से 500 और अप्रत्यक्ष रूप से 5000 लोगों को रोजगार हासिल होगा।

सीएम के अनुसार इस प्लांट की स्थापना से प्रदेश में ऐसा इको सिस्टम तैयार होगा, जिससे हरियाणा एक रीसाईक्लिंग हब के तौर पर उभरेगा। सीएम ने टाटा समूह को पूर्ण आश्वासन दिया कि सरकार इसमें हर संभव सहायता करेगी।

इसके अलावा आदित्य बिरला समूह भी हरियाणा में पेंट फैक्ट्री लगाने के लिए 1140 रुपए करोड़ का निवेश करने भी जा रहे हैं। इस प्लांट के लिए सरकार ने बिरला समूह को पानीपत में जमीन एलॉट की है। इस प्लांट के लिए एचएसआईडी ने बिरलाइ समूह को करीब 70 एकड़ भूमि एलॉट की है, जिसका पत्र खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिरला समूह के अधिकारियों को भेंट किया।

इस समूह के सीओओ अजीत कुमार, रिजन हेड पीयूष और प्रोजेक्ट प्रमुख कलीमुददीन भी मौजूद रहे। तत्काल रूप से इस प्रोजेक्ट को आंरभ करने का आश्वासन दिया गया है। सीएम मनोहर लाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से प्रदेश के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार हासिल होगा तभी हरियाणा औद्योगिक हब के तौर पर विकसित होने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ेगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago