Categories: Press Release

फरीदाबाद में 40 टीमों की होगी चप्पे चप्पे पर नज़र, रंगे हाथों पकड़ेगी गंदगी मचाने वाले को

नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने कहा कि स्वच्छता अभियान की समीक्षा पोर्टल पर निरंतर की जा रही है। कर्मचारियों द्वारा आम लोगों को स्वच्छता के बारे जागरूक किया जा रहा है। अब जो लोग स्वच्छता अभियान के विरुद्ध काम करेंगे उनके खिलाफ जुर्माना भी लगाना सुनिश्चित किया गया है और जो भी जुर्माना लगाया जाएगा उसकी 100 फीसदी रिकवरी भी की जाएगी।

इसी श्रृंखला में वार्ड-12 के अंतर्गत एक थ्री-व्हीलर द्वारा नीलम बाटा रोड पर कूड़े को बोरे में डालकर सरेआम फेंका जा रहा था जिसको लेकर निगम अधिकारियों ने थ्री-व्हीलर चालक को पकड़ा और उसके थ्री-व्हीलर को इंपाउंड करवा दिया।

फरीदाबाद में 40 टीमों की होगी चप्पे चप्पे पर नज़र, रंगे हाथों पकड़ेगी गंदगी मचाने वाले को

निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि खुले में कूड़ा कचरा फेंकने वालों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। ऐसे लोगों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए सभी 40 वार्डों में टीम बनाई गयी है। जो भी व्यक्ति इधर उधर कूड़ा फेंकते हुए मिलेगा उस पर कम से कम 500 रुपए तक का जुर्माना किया जाएगा।

इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने निगम कर्मचारियों को चालान करने की पावर भी दे दिए हैं। निगमायुक्त ने साफ कहा कि कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। क्यांेंकि शहर को साफ सुथरा बनाने में केवल निगम और सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है।

बल्कि आम जन को भी इसमें हिस्सेदारी निभानी पड़ेगी। जो व्यक्ति जितनी बार कूड़ा फैलाते हुए पाया जाएगा उतनी बार 500-500 रुपए जुर्माना किया जाएगा।

निगमायुक्त ने बताया कि स्वच्छता के लिए जिले को तीन वर्गों में बांटा गया है। ए, बी और सी। ए कैटेगरी में वह शहर है जहां स्वच्छता अभियान में पूर्ण रूप से लोग भागीदार बन रहे हैं और स्वच्छता अभियान से जुड़कर नियमित रूप से उसकी अदायगी भी कर रहे हैं।

बी वर्ग में वे क्षेत्र आते हैं जो स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किए जाएंगे और प्रेरित होने पर वह लोग फरीदाबाद को क्लीन फरीदाबाद बनाने में पूरी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

तीसरे वर्ग में ऐसे कैटेगरी के क्षेत्र चयनित किए गए हैं, जो लोग पेमेंट करने में असमर्थ हैं। उनके लिए घर-घर जाकर कूड़ा नहीं उठाया जाएगा बल्कि एक स्थान निश्चित कर के खड़ा कर दिया जाएगा वहां उन्हें कूड़ा डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि फरीदाबाद में कहीं भी गंदगी नजर ना आए।

नगर निगम के सभी 40 वार्डों में अब कचरा निस्तारण की व्यवस्था शुरू कर दी गयी है। इसके लिए नगर निगम के पार्षदों का सहयोग भी लिया जा रहा। सभी वार्डों में कचरा निस्तारण किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago