Categories: Faridabad

एक दिसंबर से महंगा होगा टीवी देखना,50फीसदी तक ज्यादा चुकानी होगी कीमत

आजकल बच्चो और बुजुर्गो का सहारा है टीवी लेकिन अब लोगो का टीवी देखना मुस्कील हो जायेगा क्योंकि ऐसे 50फीसदी महंगा हो जाएगा टीवी का रेट।

कई लोग टीवी देखने के शौकीन होते है तो उन्हें बतादे की 1 दिसंबर से टीवी चैनल के भुगतान ज्यादा करना होगा। देश के प्रमुख ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क्स जी, स्टार, सोनी और वॉयकॉम 18 ने कुछ चैनल्स अपने बुके से बाहर कर दिए हैं जिस वजह से टीवी दर्शकों को 50% तक अधिक खर्च करना पड़ सकता है।टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए टैरिफ ऑर्डर के लागू करने की वजह से यह दाम बढ़ रहे हैं।

एक दिसंबर से महंगा होगा टीवी देखना,50फीसदी तक ज्यादा चुकानी होगी कीमत



बता दें कि TRAI ने मार्च 2017 में टीवी चैनल्स की कीमतों को लेकर न्यू टैरिफ ऑर्डर (NTO) जारी किया था। उसके बाद 1 जनवरी, 2020 को NTO 2.0 जारी हुआ।इसके चलते सारे नेटवर्क NTO 2.0 के अनुसार अपने चैनलों के दाम बदल रहे हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का विचार था कि एनटीओ 2.0 दर्शकों को केवल उन चैनलों के चयन और भुगतान करने का विकल्प और स्वतंत्रता देगा, जिन्हें वे देखना चाहते है।



बतादे इसकी वजह बहुत सी हो सकती है जैसे की ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क के किसी बुके में ऑफर किए जाने वाली चैनल की मंथली वैल्यू 15-25 रुपये के बीच रखी गई थी।लेकिन टी आर ए आई के नए टैरिफ ऑर्डर में यह न्यूनतम 12 रुपये तय की गई है। ऐसे में चैनल्स के लिए अपने ज्यादातर चैनल सिर्फ 12 रुपये में ऑफर करना बहुत नुकसानदेह हो सकता है।यह नुकसान कम करने के लिए नेटवर्क्स ने कुछ पॉपुलर चैनल्स को बुके से बाहर कर उनके दाम बढ़ाने का रास्ता सोचा है।



स्टार प्लस, कलर्स, ज़ी टीवी, सोनी और कुछ रीजनल चैनल जैसे लोकप्रिय चैनलों को देखने के लिए, दर्शकों को 35 से 50 फीसदी तक ज्यादा चुकाने होंगे। नई कीमतों पर एक सरसरी निगाह डाले तो यदि कोई दर्शक स्टार और डिज्नी इंडिया के चैनल देखना जारी रखना चाहता है 49 रुपये प्रति माह की जगह अब उतने ही चैनलों के लिए 69 रुपये खर्च करने होंगे। सोनी के लिए उन्हें हर महीने 39 की जगह 71 रुपये खर्च करने होंगे। ज़ी के लिए 39 रुपये की जगह 49 रुपये और विकॉम 18 चैनलों के लिए 25 रुपये प्रति माह की जगह 39 रुपये प्रति माह खर्च होंगे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago