Categories: Featured

सलमान खान के भाई से तलाक लेने से एक रात पहले आखिर क्या हुआ था मलाइका अरोड़ा के साथ

बॉलीवुड की खूबसूरत और फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए फेमस मलाइका अरोड़ा 48 साल की हो गई है। उनका जन्म 23 अक्टूबर 1973 को मुंबई में हुआ था। मलाइका ने फिल्मी करियर की शुरुआत 1998 में आई फिल्म दिल से में एक आइटम डांस ‘छैंया छैंया’ से की थी।

जब से उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा है तभी से मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती है। हालांकि, उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस किसी भी फिल्म में काम नहीं किया, लेकिन बावजूद इसके उनकी पॉपुलैरिटी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। वे तब और ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी जब उन्होंने सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी।

सलमान खान के भाई से तलाक लेने से एक रात पहले आखिर क्या हुआ था मलाइका अरोड़ा के साथ

ये शादी 19 साल चली और फिर दोनों ने तलाक ले लिया। मलाइका ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। दोनों की लव-मैरिज थी। आपको बता दें दि अरबाज खान से तलाक लेने काफी सालों बाद मलाइका अरोड़ा अपनी खास दोस्त करीना कपूर के चैट शो में पहुंची थी। मलाइका ने बताया था कि जिस दिन अरबाज से उनका तलाक फाइनल होने वाला उसके ठीक एक रात पहले उनके घर पर क्या हुआ था।

दोनों का एक बेटा भी है। साल 2017 में मलाइका ने अरबाज खान से तलाक ले लिया था। किसी को भनक तक नहीं थी कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मलाइका ने बताया था- तलाक से ठीक पहले की रात पूरी फैमिली मेरे साथ बैठी थी और एक बार मुझसे फिर पूछा था कि क्या तुम श्योर हो। क्या तुम 100 फीसदी अपने फैसले पर अडिग हो? मैं ऐसा लंबे समय से सुनती आ रही थी और मुझे लगता था कि ये वो लोग हैं, जो मेरी चिंता और परवाह करते हैं।

शादी के इतने साल बाद अरबाज से तलाक क्यों लिया इसकी वजह कम ही लोग जानते हैं। उन्होंने बताया था- मुझे लगता है कि मैं वाकई ऐसी ही हूं। जब आप शादीशुदा जिंदगी में खुश नहीं हैं तो आपको अपनी डिग्निटी, सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए वही करना चाहिए, जो आप कर सकते हैं। मेरे फैसले पर सभी वे कहा था हमें तुम पर प्राउड है। तुम स्ट्रॉन्ग महिला हो।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago