Categories: Featured

प्याज खाने से लोग हो रहे हैं बीमार, सरकार ने जारी किया रेड अलर्ट

महामारी के बाद एक और रहस्यमयी बीमारी दस्तक देते हुए नजर आ रही है। दरअसल, अमेरिका में प्याज के कारण होने वाले साल्मोनेला बैक्टीरिया के प्रकोप से 37 राज्यों में 650 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कहा कि फिलहाल करीब 129 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और अभी तक किसी की मृत्यु नहीं हुई है।

आप सभी ने बहुत सी बिमारियों के बारे में सुना है लेकिन इसके बारे में शायद ही सुना होगा। अगस्त और सितंबर के महीने में इस बीमारी के बढ़ने की सूचना मिली थी और इसके बाद सबसे ज्यादा मामले टेक्सास और ओक्लाहोमा में दर्ज किए गए।

प्याज खाने से लोग हो रहे हैं बीमार, सरकार ने जारी किया रेड अलर्ट

ये बीमारी तो महामारी से भी ज्यादा हैरान करने वाली है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने इस सप्ताह कहा था कि चिहुआहुआ, मेक्सिको से इंपोर्ट की गई पूरी लाल, सफेद और पीले रंग की प्याज इस प्रकोप का कारण है। इसे प्रोसोर्स नामक कंपनी ने पूरे संयुक्त राज्य में वितरित किया है। कंपनी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को बताया कि प्याज का आयात आखिरी बार अगस्त के अंत में किया गया था।

प्याज को महीनों तक घरों में संग्रहित किया जा है और कई बार यह कॉमर्शियल यूज में भी उपयोग हो सकती है। अभी अभी दुनिया वायरस के कहर को समेत भी नहीं पाई है एक ऐसी नयी बीमारी जो संयुक्त राज्य अमेरिका में प्याज खाने से हुई। उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि चिहुआहुआ से इंपोर्ट और प्रोसोर्स द्वारा वितरित की गई पूरी ताजा लाल, सफेद, या पीली प्याज को न खरीदें और न ही खाएं और किसी भी पूरे लाल, सफेद, या पीले प्याज को फेंक दें, जिसमें स्टिकर या पैकेजिंग नहीं हो।

इस खबर से पूरे अमेरिका में हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई इससे सहमा हुआ है। साल्मोनेला संक्रमण बैक्टीरिया के साल्मोनेला समूह के कारण होने वाला एक बैक्टीरियल रोग है जो आमतौर पर गैस्ट्रोनॉमिकल बीमारियों का कारण बनता है। इस बैक्टीरिया की वजह से बीमार होने वाले में डायरिया बुखार और पेट में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago