Categories: Public Issue

दिन प्रतिदिन हो रहे हैं सड़क हादसे, फरीदाबाद बन रहा हैं एक्सीडेंट स्पॉट

फरीदाबाद में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। फरीदाबाद की टूटी हुई सड़कों से तो आप बखूबी रूबरू होंगे। आए दिन कोई ना कोई सड़क हादसा जिले में होता रहता है। आपको बता दें कि बीते दिन चावला कॉलोनी निवासी रोहित कुमार दिल्ली से फरीदाबाद अपने घर लौट रहे थे तब एक अनियंत्रित कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी।

स्कूटी पर रोहित उनकी धर्मपत्नी और उनका 4 साल का मासूम बच्चा दीपांशु सवार थे। यह हादसा बीते दिन दोपहर 2:00 बजे हुआ जब दिल्ली से रोहित कुमार दिल्ली से फरीदाबाद की तरफ लौट रहे थे तब एक बेकाबू कैंटर ने स्कूटी में टक्कर मारी जिससे स्कूटी गिर गई।

दिन प्रतिदिन हो रहे हैं सड़क हादसे, फरीदाबाद बन रहा हैं एक्सीडेंट स्पॉट

स्कूटी गिरने से 4 वर्षीय दीपांशु फुटपाथ से जा टकराया और उसका सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में परिजन नजदीकी अस्पताल में ले गए जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि अज्ञात कैंटर चालक की पहचान नहीं हुई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि चोट इतनी गंभीर थी कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक सीसीटीवी कैमरे चेक नहीं किए गए हैं सोमवार को सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे तभी आरोपी कैंटर चालक की पहचान हो पाएगी। माता पिता अभी सदमे में है और कुछ भी बोलने में असमर्थ है।

फरीदाबाद की कई सड़कें तो ऐसी हैं जिन पर स्ट्रीट लाइटें भी नहीं है और कुछ लड़के ऐसे ही जिन पर स्ट्रीट लाइटें लग तो गई है परंतु जलती नहीं अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति करते हैं और ध्यान तक नहीं देते। दीपांशु अपने माता-पिता के अकेली संतान थी जोकि दुर्घटना में मृत्यु हो गई। अब सवाल यह उठता है कि नन्ही सी जान की मृत्यु का जिम्मेदार कौन?

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago