Categories: Featured

बच्ची की परवरिश के लिए छोड़ी नौकरी, अब खाना बनाना सिखाकर स्टार बन गई महिला

कहते हैं वक्त का भरोसा नहीं होता है। किसी भी समय यह बदल सकता है। किसी भी समय किस्मत का पहिया घूम सकता है। जिंदगी में चीज़ें बहुत ही ज्यादा अनिश्चित होती हैं। जिस कदम को आप अपनी ज़िंदगी का सबसे खराब कदम मानते हैं, वही आपको कामयाबी दे देता है और जहां आप अपना सौ फीसदी देते हैं, वो यूं ही बेकार हो जाता है।

इनकी कहानी जानने के बाद आप यही कहेंगे कि इनके साथ भी ऐसा ही हुआ। जी हाँ ऐसा ही हुआ, ब्रिटिश मां रेबेका विल्सन के साथ। उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के बाद जब नौकरी छोड़ी, तो उनके पास कोई प्लान नहीं था लेकिन आज वो स्टार हैं।

बच्ची की परवरिश के लिए छोड़ी नौकरी, अब खाना बनाना सिखाकर स्टार बन गई महिला

उनको फॉलो करने वाले सिर्फ उनके देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी काफी लोग हैं। 29 साल की रेबेका बच्ची के जन्म से पहले एक ऑनलाइन रीटेलर के यहां सामान्य सी नौकरी करती थीं। बच्ची के जन्म के बाद उन्होंने चाहा कि उन्हें उसी दफ्तर में पार्ट टाइम नौकरी मिल जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब रेबेका ने घर पर रहकर अपनी बेटी पर ध्यान देना शुरू किया।

उसे सॉलिड खाना खिलाने की कोशिश में ही उन्हें पता चला कि वे वाकई खाना बनाने में दिलचस्पी रखती हैं। वे अपनी रेसिपीज़ लिखकर शेयर करने लगीं और लोगों को ये काफी पसंद आईं। रेबेका बताती हैं कि उन्होंने अपनी रेसिपीज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करनी शुरू कीं तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया। रेबेका पहले भी घर पर ही खाना बनाती थीं लेकिन जब उन्हें लोगों का अच्छा रेस्पॉन्स मिला तो इससे वे काफी खुश हुईं।

धीरे-धीरे उनका ब्रांड बढ़ने लगा और उनके फॉलोअर्स भी। फिलहाल रेबेका के इंस्टाग्राम पर 4 लाख 79 हज़ार फॉलोअर्स हैं। नौकरी छूटने की घटना पर बात करते हुए रेबेका कहती हैं कि इसके बाद उन्होंने काफी कुछ नया किया।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago