Categories: Faridabad

इस तरह लक्ष्मी मां को भोगा लगाकर कर सकते है खुश,तो कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसमे लोग अपने घर में दीपक जलाते है। मां लक्ष्मी की पूजा करते है।साथ ही घर को सजाते है। उन लोगो का मानना होता है की अगर वे घर में साफ सफाई करने और सजाएंगे तो उनके घर में मां लक्ष्मी की किरपा होगी साथ ही पैसे की कोई कमी नही होगी।



मां लक्ष्मी को धन रूप माना जाता है इस दिन देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।इस वक्त घर में कई तरीके के पकवान लगाते है तो वही मां लक्ष्मी को भोगा लगाया जाता है।इस में मान्यता है की अगर मां लक्ष्मी को उनकी पसंद का भोगा लगाया जाए तो जीवन में सभी को उन्नति और बहुत सारी तरक्की मिलती है।

इस तरह लक्ष्मी मां को भोगा लगाकर कर सकते है खुश,तो कभी नहीं होगी पैसों की तंगी



इस दिन हिंदू मां लक्ष्मी को भोग लगाने की विशेष विधि मानते है।हर इंसान अपनी इच्छा अनुसार मां लक्ष्मी का भोग तैयार करता है।अब हम आपको बताएंगे की कौनसे भोग लगाने से आपकी मनो कामना पूरी हो सकती है।आप माता लक्ष्मी।को नारियल,मखाना,बताशे,सिंघाड़ा वे ककड़ी,मीठा पान चीजे अवश्य भोग में रखे।



माना जाता है की नारियल का हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है ये मां लक्ष्मी का प्रतीक होता है।अगर इस दिवाली आप भी नारियल का भोग लगाएंगे तो आपकी भी मनोकामनाएं पूरी होंगी।आप चाहे तो नारियल की बर्फी या फिर लड्डू भी चढ़ा सकते हैं।



इस दिवाली अगर आप लक्ष्मी माता की कृपा पाना चाहते हैं, तो मखाने का भोग लगाना न भूलें। दरअसल, मखाना देवी मां के प्रिय कमल के फूलों के बीजों से तैयार किया जाता है, जिसकी वजह से मखाना उन्हें बहुत पसंद है। ऐसे में, आप चाहे तो मखाने की खीर या उसे देसी घी में हल्का तल के भी भोग लगा सकते हैं।



लक्ष्मी माता को चंद्रमा की बहन माना जाता है। कहा जाता है कि चंद्रमा को बताशे बहुत पसंद हैं। ऐसे में, बताशा लक्ष्मी मां को भी खूब पसंद है। आप चाहे तो बताशा देवी मां को भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा, बताशे की कोई मिठाई भी बनाकर चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से लक्ष्मी मां की कृपा बरसेगी।


शास्त्रों की माने तो लक्ष्मी माता व भगवान विष्णु जी का निवास स्थान सागर में है, जिसकी वजह से उन्हें जल में उगी हुई चीजे बहुत पसंद है। ऐसे में, आप चाहे तो इस दिवाली ककड़ी व सिंघाड़ा भी प्रसाद के रूप में चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो जाएंगी और आपके घर में कभी धन धान्य की कमी नहीं होगी।




देवी मां को मीठा पान बहुत पसंद है। ऐसे में, इस दिवाली आप मीठा पान चढ़ाना न भूलें। हालांकि, इस बात का खास ध्यान रखें कि पान का भोग सबसे आखिरी में लगाए। मतलब कि जब आप सारी चीज़ें चढ़ा लें, तो उसके बाद मीठा पान का भोग लगाएं। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।



तो इस बार मां को इन चीजों का भोग लगाए और साथ ही अपने हर काम में वृद्धि पाए।इन चीजों से मां लक्ष्मी बहुत खुश होंगी और अपनी कृपा आप सभी पर बरसाएंगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago