Categories: Faridabad

शादी के लिए हरियाणा से आया था बिहार, घोड़ी चढ़ने की बजाय दूल्हा पहुंचा हवालात, जानें मामला

आजकल लड़कियों को खरीदने की बहुत खबरे सामने आ रही हैं। वही हाल में ही पचास हजार में लड़की खरीदने हरियाणा से आए दो लोगों के साथ पांच को मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड से दबोचा गया।आपको बता दे की ग्रामीणों ने इनकी खातिरदारी करने के बाद कटरा पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने लड़की के पिता के बयान पर हरियाणा के बालबिंदर व नरेश कुमार के अलावा हथौड़ी के भवानीपुर के छोटन सहनी, उसकी पत्नी किरण देवी व साली सनाठी की शिवदुलारी देवी को आरोपित किया है। पांचों आरोपितों को रविवार को कोर्ट में पेशकर न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया।

शादी के लिए हरियाणा से आया था बिहार, घोड़ी चढ़ने की बजाय दूल्हा पहुंचा हवालात, जानें मामला

आपको बता दे की पुलिस के मुताबिक, बालबिंदर, नरेश, छोटन व किरण शिवदुलारी के घर पहुंचे थे तो गंगिया चौक पर छोटन ने बालबिंदर व नरेश को छोड़ दिया था और बाकी तीनों लड़की के घर पहुंचे।और शिवदुलारी की लड़की के पिता से पहले से ही जान-पहचान थी तभी इसी के बीच लड़की के पिता उन लोगों की खातिरदारी में जुट गए थे।तब तक किरण व शिवदुलारी लड़की को बहलाने-फुसलाने लगे तभी उसे बताया कि लड़का उम्र में उससे काफ़ी बड़ा है लेकिन काफी धन-दौलत है और सबसे अच्छी बात यह हैं की ,किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।


उनकी मंशा भांप लड़की ने मां को पूरी बात बताई साथ ही लड़की की मां ने पति व पट्टीदारों को इसकी जानकारी दी। इससे सारा मामला सामने आगया था। तीनों से पूछताछ के बीच में मारपीट भी की। फिर बालबिंदर व नरेश कुमार को भी पकड़ लिया। उसके बाद पूछताछ में दोनों ने पूरी सच्चाई पुलिस को बताई।

आपको बता दे की कटरा थानेदार ललित कुमार का कहना हैं कि बालबिंदर की हरियाणा में शादी नहीं हो रही थी। वहां रह रहे छोटन व किरण से उसकी जान-पहचान थी। दोनों ने बिहार में लड़की दिलाने के लिए 50 हजार में सौदा किया। 30 हजार रुपये एडवांस भी लिए थे। बाकी के रुपये लड़की के हरियाणा पहुंचने पर देने की बात तय हुई थी।

थानेदार ने बताया कि हरियाणा में सौदा तय होने के बाद छोटन ने अपनी साली सनाठी निवासी शिवदुलारी को लड़की खोजने का जिम्मा दे दिया था और उसके घर के समीप लड़की की बहन का ससुराल है। इससे उसकी परिवार से जान-पहचान भी थी। तभी इस बीच उसने लड़की के घर जाकर रिश्ते की बात की,बताया था कि वह लड़के को लेकर जल्द आएंगे। रविवार को शिवदुलारी सभी को लेकर कटरा पहुंच गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी की मानें तो छोटन सहनी, उसकी पत्नी किरण देवी और उसकी साली शिवदुलारी देवी पहले भी बिहार के विभिन्न इलाकों से लड़की ले जाकर बेच चुके हैं।

पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। थानेदार ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस हाल के दिनों में लापता लड़कियों-बच्चियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। बिहार से हरियाणा ले जाने का बड़ा नेटवर्क है। छोटन व किरण का पेशा ही यही है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago