बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मल्लिका शेरावत अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ल्लिका शेरावत अपनी दिल छू जाने वाली अदाओं और फिल्मों में दिए गए इंटीमेट सीन्स के लिए जानी जाती हैं। रील लाइफ से अलग रियल लाइफ में मल्लिका शेरावत एक काफी बोल्ड शख्सियत हैं जिन्होंने हमेशा सामाजिक ढर्रे से हटकर चलने का काम किया है।
आए दिन वह सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक बार फिर से उनका नाम चर्चाओं के बाजार में काफी गर्म है। हाल ही में उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने अपने पिता का सरनेम अपने नाम से हटा दिया था।

इस बार इन सुर्ख़ियों की वजह कुछ और नहीं, बल्कि उनका ही दिया गया एक बयान है। मल्लिका ने बताया कि उन्होंने पितृसत्तात्मक समाज के विरोध में अपने पिता का सरनेम हटा दिया था और अपनी मां का सरनेम लगाना शुरू कर दिया। मल्लिका शेरावत ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने मुंबई आकर एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाने का फैसला किया तो उन्हें अपने ही परिवार से काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।
मल्लिका शेरावत हाल के दिनों में अपने इंटरव्यू के दौरान अपने पारिवारिक रिश्तो पर बात कर रही थी। उनका परिवार काफी रिजर्व और रूढ़िवादी विचारधारा वाला था। उनके पिता को लगता था कि यदि वह एक्टिंग की दुनिया में गईं तो वह पूरे परिवार की इज्जत मिट्टी में मिलाकर रख देंगी। इससे मल्लिका शेवारत भड़क गई थीं और उन्होंने अपने पिता का सरनेम ही अपने नाम में से हटा दिया था।
मल्लिका ने कहा था उनकी फैमिली उनकी फिल्मों में आने से खुश नहीं थी, जिसके कारण अपने परिवार से उन्हें बेदखल कर दिया गया था। एक्ट्रेस ने कहा- मैंने पितृसत्ता के विरोध में ऐसा किया था। क्योंकि मेरे पिता ने कहा कि ये फिल्मों में जाएगी तो हमारे परिवार का नाम खराब करेगी। मैं तुझे डिसओन करता हूं । तो मैंने कहा कि मैं तुम्हारा नाम ही डिसओन करती हूं। तुम क्या मुझे डिसओन करोगे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…