फरीदाबाद का यह सेक्टर बनाता जा रहा हैं महामारी का हॉटस्पॉट, लगभग 10 केस पिछले 2 दिनों में

फरीदाबाद में जहां डेंगू मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है वही अब संभावित महामारी की तीसरी लहर आने की कगार पर है। जिले में दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर बहुत तेजी से फैल रही है। फरीदाबाद जिले की बात करें तो दोबारा यह केस लगातार बढ़ रहे हैं। यह केस बढ़कर अब 20 हो गए हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और लगातार निगरानी पर है।

वायरस के वैरीअंट पर भी नजर रखी जा रही है। फरीदाबाद का सेक्टर 15 अब महामारी का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। 24 अक्टूबर को यह केस 7 थे जो कि 25 अक्टूबर को 2 नए केस सामने आए। जहां हर रोज नए मामले सामने आ रहे हैं तो वही लोग अब बिना मास्क के घूमते हुए नजर आते हैं।

फरीदाबाद का यह सेक्टर बनाता जा रहा हैं महामारी का हॉटस्पॉट, लगभग 10 केस पिछले 2 दिनों में

लगातार बढ़ रहे महामारी के केस को लेकर अब प्रशासन भी अलर्ट है। पुलिस द्वारा मास्क ना लगाने पर लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। जिले में महामारी संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला फरीदाबाद में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर पर कोई केस नहीं है सभी मरीज होम आइसोलेशन में है। रिकवरी रेट की बात करें तो यह बढ़कर 99.26 प्रतिशत है।


वही उपायुक्त जितेंद्र यादव लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे अब कोरोना को मात देने के लिए सावधानी बरतें और कोशिश करें कि मास्क लगाकर ही घर से निकले। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को महामारी के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कोविड-19 अप्लाई नंबर 1950 पर डायल करें जो कि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है।

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस अब प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनते नजर आ रहे हैं तो वहीं लोगों से भी बार-बार अपील की जा रही है कि वह घर से मास्क लगाकर अवश्य निकले।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago