आज कल नशे की लत काफ़ी लोगो में दिखाई दे रही हैं। बड़े यूवाओ से ज्यादा बच्चों में इसकी लत देखने को मिलती हैं। अभी हाल ही में ऐसा मामला हरियाणा के सोनीपत से आया है, जहां तीन दोस्तों ने अपनी नश की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया और तीनों दोस्तों ने किसी के घर में नहीं बल्कि रेल की पटरी पर ही हाथ साफ करने की कोशिश की।
आपको बता दे की आरपीएफ पुलिस ने मौके पर तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया हैं साथ ही पुलिस का कहना हैं, कि आरोपी पुगथला गांव का साजिद, समालखा का अरमान और आसन गांव के रहने वाले विकास ने मिलकर चोरी का प्लान बनाया।

और तीनों ने मिलकर सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास रखी ट्रेन की पटरी को अपना निशाना बनाया। तीनो का नाम,साजिद, अरमान और विकास, तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर इन लाइनों को चोरी करने के लिए पहुंच गए। ट्रैक्टर ट्रॉली अरमान के पिता की थी।
बता दे ले उस समय अरमान ट्रैक्टर पर सवार था और साजिद-विकास ने मिलकर रेलवे लाइन को ट्राली में रख लिया। लेकिन उसी समय आरपीएफ पुलिस गश्त के दौरान वहां पहुंच गई और तीनों चोरों को मौके पर ही पकड़ लिया।
आरपीएफ जांच अधिकारी दलबीर ने जांच करते समय बताया कि रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के साथ ही रेलवे लाइन रखी हुई हैं। जहां पर जब आरपीएफ पुलिस गश्त के दौरान पहुंची तो वहां पर तीन लोग रेलवे लाइन को ट्राली में रख रहे थे। उसी दौरान उन्हें मौके से रंगे हाथ पकड़ लिए गए और गिरफतार कर लिया गया।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…