Categories: Featured

पत्नी के सामने ही पति ने साली संग लिए 7 फेरे, बीवी ने खुद कराई रस्में

शादी का मंडप सामने बैठा हो पति, शादी का कर रहा हो इंतज़ार सामने हो साली और बीवी। कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला यूपी से। यहां शादी का मंडप तैयार था लेकिन शादी साली से होनी थी। दरअसल, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महाराजगंज में योजना का लाभ लेने के लिए एक शख्स ने अपनी ही साली से शादी कर लिया।

पत्नी ने कुछ नहीं कहा। सब हैरान रहे। हैरत की बात तो यह है कि इस दौरान पत्नी भी वहां मौजूद थी और हितग्राहियों की लिस्ट तैयार करने वाले समाज कल्याण विभाग ने भी उसके रजिस्ट्रेशन पर बकायदा मुहर लगा दी। शादी होने के बाद जब खुलासा हुआ तो जांच की बात कही जाने लगी।

पत्नी के सामने ही पति ने साली संग लिए 7 फेरे, बीवी ने खुद कराई रस्में

इस मामले ने ससुराल और मायका पक्ष भी चुप्पी साधे बैठा है। पिछले महीने की 13 सितंबर को जिला मुख्यालय के महालक्ष्मी लॉन में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की मौजूदगी में शादी के बंधन में बधने वाले 233 जोड़ों में कुछ ऐसे हैं, जो पहले से ही शादीशुदा हैं। इनमें से कई के तो बच्चे भी हैं। ये सभी योजना का अनुदान पाने के लिए शादी वाली जगह पर चुपचाप आकर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन से नेग भी लिया।

अब मामला सामने आया तो पात्रता की जांच पड़ताल करने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों के होश उड़ गए। 13 सितंबर को शासन के निर्देश पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन जिला मुख्यालय के महालक्ष्मी लॉन में किया गया था। शादी में 233 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन और वैरिफिकेशन के बाद उनके धर्म और रीति रिवाज से सामूहिक शादी कराई गई।

वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल समेत कई जनप्रतिनिधि आए थे। शादी के बाद वर-वधु को निर्धारित अनुदान और उपहार भेंट किया गया।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago