Categories: Featured

बेटे के जन्म के बाद सपना चौधरी ने खरीदा आलीशान घर, घर को देखकर दंग रह जाएंगे आप

हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि देशभर में फैंस हैं। सपना चौधरी अपने गानों की वजह से हमेशा ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सपना अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं और इसी के दम पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

सपना चौधरी ने स्टेज डांस करना शुरू किया था और हरियाणा तक ही पहचानी जाती थीं, लेकिन आज उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है। सपना न सिर्फ हरियाणा में बल्कि पूरे देश में बड़े पैमाने पर स्टेज शो करती हैं, साथ ही अब तक वह कई वीडियो एलबम में भी काम कर चुकी हैं।

बेटे के जन्म के बाद सपना चौधरी ने खरीदा आलीशान घर, घर को देखकर दंग रह जाएंगे आप

अपनी अदाओं से सपना ने कई दीवाने बनाये हैं। वह एक बेहद खूबसूरत और आलीशान घर की मालकिन हैं। सपना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनके घर की एक झलक देखी जा सकती है। सपना ने इस घर के हर कोने को बेहद खूबसूरती से सजाया है, जिसमें कई जगह उनकी तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं।

सपना चौधरी के पति लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं। सपना ने पिछले साल जनवरी में वीर साहू से शादी की थी, जो पेशे से सिंगर, कंपोजर, गीतकार और अभिनेता हैं, उन्हें हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है। सपना चौधरी की तरह वीर साहू भी जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। सिंगिंग और एक्टिंग की वजह से उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़ दी।

वीर का पहला गाना थड्डी – बडी बहुत हिट हुआ था। पंजाबी फिल्म ‘गांधी फिर आ गए’ में काम किया। इसके अलावा वीर अपनी फिटनेस पर भी खास ध्यान देते हैं।

Om Sethi

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago