Categories: Featured

करवा चौथ पर रस्सी लेकर पहुंची पत्नी, हाथ-पैर बांधकर पति को पीटा, जानें वजह

सुहागिन महिलाएं पतियों की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। गत शनिवार को यूपी के इटावा में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां करवा चौथ के एक दिन पहले एक पत्नी ने अपनी पति की सरेरहा पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान महिला ने पति को रस्सी से बांध रखा था। वहीं, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

महेवा बाजार में शनिवार दोपहर बाद में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को रस्सी से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। मामला जिले के महेवा बाजार का है। यहां शाम को चतुरीबाबा रसगुल्ला की दुकान के सामने एक शख्स शराब के नशे में धुत होकर इधर-उधर घूम रहा था। तभी एक महिला आयी।

करवा चौथ पर रस्सी लेकर पहुंची पत्नी, हाथ-पैर बांधकर पति को पीटा, जानें वजह

पिटने वाला युवक शराब के नशे में धुत था। उसने करवाचौथ पूजा व गृहस्थी के सामान के पैसों से शराब पी डाली थी। उसने शख्स के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और पिटाई शुरू कर दी। सरेराम महिला को पति की पिटाई करते देख मौके पर अफरातफरी मच गयी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इक्ट्ठे हो गई। भीड़ देखकर महिला पति को घसीटते हुए घर ले गयी। दंपति को जानने वालों ने बताया कि दोनों हाईवे के किनारे बसे एक गांव में रहते हैं।

पत्नी खोजते हुये बाजार पहुंची तो पति शराब के नशे में मिला। इस पर पत्नी ने उसकी धुनायी शुरू कर दी। शनिवार की सुबह पत्नी ने करवाचौथ की पूजा का सामान खरीदने के लिये पति को पैसे दिये थे। काफी देर बाद भी जब पति घर नहीं पहुंचा तो पत्नी उसे ढूंढ़ते हुए बाजार पहुंच गई। वहां उसने पति को शराब के नशे में धुत देखा।

यह देखते ही महिला का गुस्सा फूट पड़ा और उसने शराबी पति की पिटाई शुरू कर दी। बकेवर पुलिस के संज्ञान में अभी तक मामला नहीं है। एसओ ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago