Categories: Featured

बेटी के जन्म पर पेट्रोल पंप मालिक ने बांटा फ्री पेट्रोल और डीजल, लोग बोले – बधाई हो

पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में अगर कोई पेट्रोल पंप मालिक फ्री पेट्रोल बांटने लगे तो आप क्या कहेंगे? आपकी ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं होगा। अभी भी दुनिया भर से ऐसे किस्से सुनने को मिलते है जिसमे बेटियों को पैदा होते है छोड़ दिया जाता है। ऐसी घटनाएं हमारा दिल दहला देती है। हाल ही में जिले में एक बैग में 6 दिन की बच्ची को छोडकर उसकी माँ भाग गयी थी।

यह मामला कुछ अलग है। इसने कई लोगों की दुआएं ली हैं। बैतूल में राजेंद्र सैनानी नाम के पेट्रोल पंप मालिक ने अपने परिवार में बिटिया पैदा होने की खुशी में लोगों को फ्री पेट्रोल बांटे। उन्होंने 13 से 15 अक्टूबर तक तीन दिन सुबह नौ बजे 11 बजे और शाम पांच से सात बजे तक पांच से 10 प्रतिशत अतिरिक्त पेट्रोल देने की स्कीम चलाई।

बेटी के जन्म पर पेट्रोल पंप मालिक ने बांटा फ्री पेट्रोल और डीजल, लोग बोले – बधाई हो

आज भी इस दुनिया में ऐसे भी लोग है जो बेटी के पैदा होने पर बहुत खुश होते है। इसका एक उदाहरण मध्यप्रदेश में देखने को मिला है। जहाँ एक पिता ने बच्ची के पैदा होने पर फ्री में पेट्रोल दिया गया। बैतूल के पंप संचालक राजेन्द्र सैनानी के बड़े भाई स्व.गोपालदास सैनानी की पुत्री शिखा जन्म से ही मूक बधिर है। कई साल पहले शिखा के पिता गोपालदास का बीमारी के बाद निधन हो गया था। तब से राजेन्द्र सैनानी ने ही शिखा की परवरिश की।

9 अक्टूबर को नवरात्रों के समय राजेन्द्र सेनानी की मूक बधिर भतीजी शिखा ने बेटी को जन्म दिया है। शिखा की धूमधाम से शादी करवाई गई थी। झाबुआ में ब्याही शिखा के पति भी मूकबधिर हैं और भोपाल में नौकरी कर रहे हैं। नौ अक्टूबर को शिखा ने बैतूल के निजी अस्पताल में कन्या को जन्म दिया। मूक बधिर दंपत्ति की गोद में किलकारी गूंजी तो पूरे परिवार में जश्न का माहौल हो गया।

नवरात्रि के समय घर में लक्ष्मी आने से परिवार में खुशियों का माहौल देखने को मिला है। इस खुशी को दोगुना करने के लिए अपनी बैतूल के इटारसी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर सैनानी ने तीन दिन तक उपभोक्ताओं को अतिरिक्त पेट्रोल मुफ्त उपलब्ध कराने का एलान किया।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago