Categories: Faridabad

हरियाणा रोडवेज का अहम कदम, HSSC परीक्षार्थियों के लिए अब रहना और खाना होगा फ्री, ऐसे ले सकते हैं इसका लाभ

इस बार हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद ने विद्यार्थियों को आने जाने के लिए विशेष सुविधाओं का रखा ख्याल। राज्य में होनी है एचएसएससी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा जहाँ पर हरियाणा रोडवेज ने फरीदाबाद में पहली बार बच्चों के लिए सहूलियत बरतते हुए कुछ विशेष सुविधाएं दी हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कॉन्स्टेबल परीक्षा की तैयारी रोडवेज विभाग ने कर ली है।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ डिपो में सुनील कुमार स्टेशन सुपरवाइजर ने बताया कि जिन विद्यार्थियों की परीक्षा कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला मैं है वहां पर विद्यार्थियों को बल्लभगढ़ डिपो उनके स्थानों पर छोड़ेगी और जब तक परीक्षा खत्म नहीं होगी यह बस उन स्थानों पर ही रहेगी और विद्यार्थियों को वापस लेकर ही लौटेगी। सुनील कुमार ने बताया यह हरियाणा में पहली बार इस प्रकार की सुविधाएं विद्यार्थियों को दी जाएंगी।

हरियाणा रोडवेज का अहम कदम, HSSC परीक्षार्थियों के लिए अब रहना और खाना होगा फ्री, ऐसे ले सकते हैं इसका लाभ

विद्यार्थियों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक और खास सुविधा विद्यार्थियों को दी जा रही है जो भी विद्यार्थी अन्य जिलों से फरीदाबाद और बल्लभगढ़ पहुंचेंगे वहां पर बल्लभगढ़ डिपो के कर्मचारियों द्वारा रहने व खाने की व्यवस्था निशुल्क की जा रही है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थियों को करोना से बचाव के लिए सभी तरह की पूर्ण गाइडलाइंस का भी ध्यान रखा जाएगा। जिन भी विद्यार्थियों का पेपर फरीदाबाद में होना है और वह विद्यार्थी सीधा स्टेशन सुपरवाइजर सुनील कुमार (9050097032) से बात कर सकते हैं और ठरहरने के बारे में पूछ सकते है। विद्यार्थियों की यहां पर पूरे तरीके से मदद की जाएगी।


कांस्टेबल परीक्षा का पैटर्न मल्टीपल चॉइस वाला होगा। जनरल साइंस, करेंट अफेयर्स, जेनरल रीजनिंग और मेंटल एप्टीट्यूड से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 80 अंकों की होगी। गलत जवाब देने पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड पर दो शिफ्ट्स ली जाएगी। पहली शिफ्ट दिन के 10.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक संचालित की जाएगी।

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 के जरिये राज्य में कुल 7298 पदों पर महिला व पुरुष कॉन्स्टेबल भर्ती की जा रही है। भर्ती में 5500 पद पुरुष कांस्टेबल, 1100 पद महिला कांस्टेबल और 698 पद बटालियन दुर्गा-1 के हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago