हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। विश्व प्रसिद्ध त्योहार दिवाली का प्रारंभ धनतेरस से ही होता है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और देवताओं के वैद्य भगवान धन्वंतरि की पूजा विधि विधान से की जाती है। इस वर्ष धनतेरस का त्योहार 02 नवंबर दिन मंगलवार को है।
कुछ ही दिनों में दिवाली का त्यौहार आने वाला है। इस त्यौहार को लोग बड़ी धूमधाम के साथ मनाते है। धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी, आभूषण, वाहन, घर, प्लॉट आदि की खरीदारी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में इन वस्तुओं की खरीदारी धन, वैभव में वृद्धि करने वाला माना जाता है।

दिवाली के त्योहार के लिए लोग घरो को दुल्हन की तरह सजाते है जिसके लिए बहुत दिन पहले से ही सभी खरीदारी शुरू कर देते है। धनतेरस पर कुछ ऐसे भी काम होते हैं, जिनको करने से बचना चाहिए। अगर आप गलती से भी उन काम को करते हैं, तो हो सकता है कि आप पर माता लक्ष्मी की कृपा न हो।
1, कांच या ऐसी मूर्ति की पूजा न करें
धनतेरस के दिन लोग माता लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं। इस दिन आपको ध्यान रखना है कि आप कांच या प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी हुई मूर्तियों का पूजन न करें
2, सोना मना होता है
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्यक्ति को दिन में नहीं सोना चाहिए। धनतेरस और दिवाली को दिन में सोने से आलस्य और नकारात्मकता आती है।
ऐसी मान्यता है कि दिवाली और धनतेरस के दिन किसी को भी रुपये उधार नहीं देना चाहिए। लोक मान्यता है कि ऐसा करने से अपनी लक्ष्मी दूसरे के पास चली जाती हैं।
कहा जाता है कि माता लक्ष्मी उस स्थान पर ही निवास करती हैं, जो साफ-सुथरी और सकारात्मक वातावरण वाली हो।
वास्तुशास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे का बहुत ही महत्व है। उसे सकारात्मकता का वाहक माना जाता है। घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने कोई पेड़, बीम या कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए। प्रवेश आसान होना चाहिए।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…