Categories: Featured

सज-धजकर डेट पर गई थी महिला, सनकी ब्वॉयफ्रेंड ने पीट-पीटकर बिगाड़ दिया हुलिया

रिश्ते कभी भी बिगड़ सकते हैं। रिश्तों में जितना प्यार होता है किसी भी समय खटास भी आ सकती है। डेटिंग के लिए जाते वक्त हर कोई एक अच्छे पार्टनर और अच्छे वक्त की कल्पना करता है। हालांकि कई बार कुछ ऐसा हो जाता है, जो कल्पना से परे होता है। मैनचेस्टर में एक 36 साल की महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ।

शायद ही इस महिला ने ऐसा सोचा होगा कि जैसा उसके साथ हुआ है। वो तैयार होकर गई तो थी डेटिंग के लिए, लेकिन उसके साथ जो हुआ वो बेहद शर्मिंदा कर देने वाला था।

सज-धजकर डेट पर गई थी महिला, सनकी ब्वॉयफ्रेंड ने पीट-पीटकर बिगाड़ दिया हुलिया

यह मामला काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अपने – अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। महिला की पहचान कुछ हफ्तों से ऑनलाइन एक शख्स से हुई थी। दोनों के बीच अच्छी ट्यूनिंग होने के बाद उन्होंने डेटिंग के प्लान किया। 17 सितंबर को महिला तैयार होकर डेट के लिए पहुंची। शुरुआत में तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन डिनर के बाद शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की बुरी तरह से पिटाई कर दी और उसे देर रात सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया।

महिला को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उसके साथ ऐसा हुआ क्यों है। महिला ने बताया है कि वो शाम को डेट के लिए पहुंची थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक था। उन्होंने डिनर किया और थोड़ा-बहुत ड्रिंक भी। रेस्टोरेंट छोड़ने के बाद कपल जब पार्किंग में पहुंचा तो शख्स की कार नहीं मिल रही थी। 15 मिनट तक कार ढूंढने के बाद भी जब वो नहीं मिली तो दोनों के बीच बात बिगड़ने लगी।

इसी बीच कार मिल गई और दोनों कार के अंदर चले गए। महिला का आरोप है कि कार के अंदर घुसते ही शख्स एग्रेसिव हो गया। उसने महिला के पैर और बाल पकड़कर घसीटे और फिर उसे कार के बाहर फेंक दिया। इतना ही नहीं जाने से पहले उस शख्स ने महिला के चेहरे पर 4-5 ज़ोरदार मुक्के भी जड़ दिए। महिला का कहना है कि घटना देर रात की थी।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago