डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन की बड़ी लापरवाही, सेक्टर 3 में पनप रहे हैं कीटाणु

फरीदाबाद में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं अब तक डेंगू के 237 मामले आ चुके हैं। कहीं ना कहीं डेंगू के बढ़ते मामलों में प्रशासन की लापरवाही देखी जा रही है। बेशक प्रशासन डेंगू के खिलाफ व्यवस्थाएं बनाने और उन्हें ठीक करने में लगा हुआ है, पर लगातार बढ़ते मामले कहीं ना कहीं उनके कार्य पर सवाल उठा रहे हैं।

डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन की बड़ी लापरवाही, सेक्टर 3 में पनप रहे हैं कीटाणु

ऐसी ही कुछ तस्वीरें बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 के पास खाटू श्याम मंदिर के सामने छठ घाट पर देखा गया। जहां पर गंदे पानी के बीच कीटाणु पनप रहे हैं। वही थोड़ी दूर और आगे देखा गया कि वहां भी सड़क के एक तरफ पानी में काई जमी हुई थी। ऐसी तस्वीरों को देखकर यह साफ पता चलता है कि प्रशासन किस तरह से अपना कार्य कर रहा है।

इस पर जब हम लोगों ने सेक्टर वासियों से पूछा की डेंगू के बढ़ते मामलों के पीछे कारण क्या हैं तो लोगों ने सीधा आरोप प्रशासन पर लगाया। लोगों का कहना है कि प्रशासन को कॉलोनी और सेक्टर में सुबह-शाम फॉकिंग करवानी चाहिए। अगर कहीं पर कॉलोनी और पार्क के सड़क के किनारे काफी दिनों का पानी जमा है तो उसे प्रशासन को साफ करवाना देना चाहिए। जिससे वहां डेंगू के किसी भी तरह का कोई अवशेष ना मिले।

इसके साथ कुछ और भी लोगों ने यह भी कहा कि डेंगू के बढ़ते मामलों में कहीं ना कहीं प्रशासन की कमी तो रहती है पर इसके साथ-साथ लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। अपने घर के आस-पास किसी भी तरह का गंदा पानी इकट्ठा ना होने दें, घर के पेड़-पौधों वाले गमलों को साफ रखें।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago