Categories: Uncategorized

इन चीजों का धनतेरस पर दान कर आप सभी भी बन सकते हैं धनवान

धनतेरस एक ऐसा त्यौहार है जिसने लोग बर्तन आभूषण इत्यादि चीजें खरीदते हैं साथ ही लोगों का मानना है कि इन सब चीजों को खरीदने से घर में वृद्धि आती है। हिंदुओं के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से धनतेरस भी एक है। यह त्यौहार पर समस्त हिंदू कुबेर पूजन, यम पूजन और धन्वंतरी की पूजन करते हैं। धनतेरस का त्यौहार दीपावली के दो दिन पहले मनाया जाता है।

इन चीजों का धनतेरस पर दान कर आप सभी भी बन सकते हैं धनवान

यह त्यौहार खुशी का प्रतीक है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन समुंद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरी जोकि विष्णु जी के प्रतीक हैं, वह अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। उन्होंने अमृत औषधियों की खोज की और चिकित्सा देवता भी कहलाए।

इन सबके अलावा धनतेरस पर सामान खरीदने के साथ-साथ दान देने की भी परंपरा है। अगर धनतेरस वाले दिन जरूरतमंद लोगों को दान दिया जाए तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और वह पूरे साल धन दौलत की खूब वर्षा करती हैं।

आपको बता दें कि साल 2021 में धनतेरस का त्यौहार 2 नवंबर, दिन मंगलवार को है। अगर आप धनवान बनना चाहते हैं तो धनतेरस के दिन कुछ चीजों का दान अवश्य कीजिए। अगर आप धनतेरस के दिन खरीदारी कर रहे हैं तो इसके साथ-साथ दान जरूर करें परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि दान सूर्यास्त से पहले ही कीजिए।

वहीं इस दिन किसी भी सफेद चीज जैसे दूध, दही, सफेद मिठाई का दान मत कीजिए क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। कुछ चीजें ऐसी होती है जिनको धनतेरस के दिन दान करने से शुभ मिलता है।

साथ ही आपको बता दे की इस दिन अनाज,लोहा,कपड़ा और झाड़ू का दान लाभदायक माना जाता है।

अनाज

इस दिन अनाज का दान करने से घर में भंडार हमेशा भरा रहता है। अगर अनाज नहीं दे रहे हैं तो आप किसी गरीब को भोजन करा सकते हैं। भोजन में उसे मिठाई खिलाएं। इसके बाद अपने सामर्थ्य अनुसार कुछ पैसे दान के रुप में दीजिए।

लोहा

इससे व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है। दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है। अगर आपका कोई रुका हुआ काम है तो वह भी धीरे-धीरे पूरा होने लगता है।

कपड़ा

इससे आपके बुरे दिन अच्छे दिनों में बदल जाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि कुबेर देव की भी कृपा आपके ऊपर बरसेगी, जिससे जीवन में धन दौलत की कमी नहीं होगी। अगर संभव हो सके तो आप धनतेरस के दिन पीले रंग के कपड़ों का दान जरूर करें, यह शुभ माना जाता है

झाड़ू

आप इस दिन किसी सफाई कर्मचारी को या फिर मंदिर में नई झाड़ू दान करें। इससे जीवन से धन की कमी दूर होती है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago