हरियाणा में अब सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल ,सरकार ने किया यह बड़ा ऐलान

जहां एक ओर हरियाणा में लगातार पेट्रोल में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी जिससे लोग बड़े परेशान नजर आ रहे थे वही दिवाली के चलते सरकार ने एक घोषणा की है जिसमें उन्होंने पेट्रोल और डीजल के दामो में गिरावट दिखाई है बता दे हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद वैट कम करने की घोषणा की है।

इसके बाद राज्‍य में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अच्‍छी खासी गिरावट आयी है। इस वजह से आम जनता के साथ किसान भी खुश हैं

हरियाणा में अब सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल ,सरकार ने किया यह बड़ा ऐलान

बता दें कि डीजल और पेट्रोल की कीमत हर रोज सुबह में बदलती हैं।दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं।

सरकार के ऐलान के बाद दिवाली पर पेट्रोल और डीजल के कीमत में अच्‍छी खासी गिरावट आयी है। इस वजह से हरियाणा के गोहना में पेट्रोल 6 रुपये से ज्यादा तो डीजल 12 रुपये से कुछ कम सस्‍ता हुआ है।

अब गोहाना में पेट्रोल 101.36 पैसे तो डीजल 87. 09 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, किसानों के साथ आम जनता ने सरकार के इस फैसले का स्‍वागत किया है।

दिवाली के दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा करते हुए कहा था कि राज्य सरकार ने पेट्रोल डीजल पर वैट कम किया है।वैट कम होने से पैट्रोल व डीजल दोनों की कीमतों में 12 रुपये प्रति लीटर की कमी होगी।

वहीं अगर बात करें पेट्रोल पंप संचालक की तो उन्होंने बताया कि पेट्रोल में गिरावट से उन्हें बहुत भारी नुकसान हुआ है।साथ ही कहा कि दिवाली के चलते कुछ दिन की बैंकों की छुट्टी होने के चलते सभी पेट्रोल पंप मालिकों ने स्टॉक किया हुआ था

जब सरकार ने पेट्रोल और डीजल के भाव में कमी कर दी जिस से नुकसान हुआ है।इसके साथ कहा, ‘लोगों को इससे खुशी है, तो हमें भी पेट्रोल-डीजल के भाव कम होने से अच्‍छी सेल की उम्‍मीद है।पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ने से सेल में भी कमी आ रही थी.’

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago