Categories: Faridabad

फरीदाबाद की टूटी सडक़ों के बदलेंगे दिन, कमिश्नर का आदेश 30 नवबंर तक करनी होंगी ठीक

फरीदाबाद की सड़कों का हाल बहुत ही ज्यादा बेहाल है लोगों को ऐसा लगता है कि वह सड़कों पर नहीं गड्ढों पर चल रहे हैं साथ ही खराब सड़कों की वजह से दुर्घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं लेकिन हाल ही में, निगमायुक्त यशपाल यादव ने इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों के साथ मीटिंग ली और उनसे संबंधित मुख्य मुद्दों पर चर्चा की। मीटिंग में निगमायुक्त द्वारा मुख्य तौर पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत 30 नवंबर तक करने के आदेश दिये।

निगमायुक्त ने इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि गैर-कानूनी तरीके से चल रहे आरओ प्लांट को तुरन्त बन्द किया जाये तथा उनसे कमर्शियल चार्जिस लिये जाये।

फरीदाबाद की टूटी सडक़ों के बदलेंगे दिन, कमिश्नर का आदेश 30 नवबंर तक करनी होंगी ठीक

साथ ही अधिकारियों को यह भी आदेश दिये कि अवैध रूप से टैंकरों के द्वारा खुले में सीवर का पानी डालने पर अंकुश लगायें और सुनिश्चित करे कि वे नजदीकी सीवर लाइन या एसटीपी या डिस्पोजल में गन्दा पानी डालें।

साथ ही मीटिंग ली की कैसे,वायु प्रदूषण रोकने के इंतजाम कर जाए।इसके अतिरिक्त मीटिंग में निगमायुक्त ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिये यह भी आदेश दिये कि सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाये तथा कूड़ा-कर्कट जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।

साथ ही बताया गया की ,शहर के जितनी भी नाले-नालियों पर अवैध कब्जा है,उनको हटाने के लिये संबंधित अधिकारियों को आदेश दिये ताकि पानी की निकासी भली प्रकार सुनिश्चित हो सके।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago