यह 8 कलाकार जिनके घर परिवार में सुनी रही दिवाली, घरवालों ने खो दिए चहेते के सदस्य

दिवाली एक ऐसा त्यौहार है जोकि हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा है।इस दिन सभी लोग माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हैं। साथ ही उनसे धन वृद्धि सिद्धि की प्राप्ति के लिए मनोकामना करते हैं।इस दिन भारत में धूम मची रहती है तो वही जगह-जगह रौनक का माहौल रहता है।दिवाली के त्यौहार पर सभी हिंदू के चेहरों पर एक खुशी एक मुस्कान रहती है।दिवाली पर लोग एक दूसरे को मिठाइयां बांटते हैं और साथ ही दिवाली की बधाइयां देते हैं।

आम लोगों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े बड़े सितारे दिवाली के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हुए नजर आते हैं।बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिवाली के त्यौहार पर एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है

यह 8 कलाकार जिनके घर परिवार में सुनी रही दिवाली, घरवालों ने खो दिए चहेते के सदस्य

इस बार की दिवाली कई सेलिब्रिटी के घरों में सुनी सुनी रह जायेगी क्युकी ऐसे कई परिवार है जिन्होंने अपने घर के चहेते सदस्यों को किसी न किसी कारण खोदिया है।जिसकी वजह से उनकी दिवाली खाली खाली रह गई।

तो चलिए जानते है ऐसे कौन से परिवार है जिन्होंने अपनी दिवाली सुखी सुखी बनाई है।आखिर कार इस लिस्ट में कौन कौन से सेलेब का नाम है।

सबसे पहले सिद्धार्थ शुक्ला-

टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच में नहीं रहे। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था। अभिनेता इसी साल सितंबर के महीने में दुनिया को अलविदा कह कर चले गए थे। अचानक सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से हर कोई आश्चर्यचकित हो गया था। अभिनेता के जाने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार अभी भी सदमे से उबर नहीं पाया है। ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार के लिए यह दिवाली सुनी रह गई।

पुनीत राजकुमार-

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ने इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने की वजह से अभिनेता का निधन हो गया था। उनके परिवार के लिए भी यह दिवाली सूनी रह गई। परिवार के लिए यह दिवाली बिना धूमधाम से ही गुजरी।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू काका-

छोटे पर्दे का मशहूर कॉमेडी शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के दिग्गज एक्टर नट्टू काका यानी घनश्याम नायक अब इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुके हैं। घनश्याम नायक पिछले कई महीने से कैंसर से जंग लड़ रहे थे और 3 अक्टूबर 2021 को अभिनेता ने अंतिम सांस ली। ऐसे में नट्टू काका के निधन के बाद उनके परिवार समेत पूरे तारक मेहता परिवार के लिए यह दिवाली सूनी रह गई।

हंसल मेहता-

जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता फैमिली के लिए भी इस बार की दिवाली फीकी रही। इसी वर्ष अक्टूबर के महीने में हंसल मेहता फैमिली को एक बड़ा झटका लगा था। हंसल मेहता के ससुर युसूफ हुसैन का निधन कोरोना वायरस की वजह से गया था।

मंदिरा बेदी-

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन इसी साल हुआ था। अभिनेत्री ने कभी यह सोचा भी नहीं होगा कि इस बार की दिवाली उनको अपने पति के बिना ही मनानी पड़ जाएगी। उनके परिवार के लिए भी इस बार की दिवाली सूनी रह गई।

दिलीप कुमार फैमिली-

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार लंबी बीमारी के बाद 7 जुलाई 2021 को इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए थे। अचानक ही अभिनेता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा था। दिलीप कुमार के परिवार के लिए भी इस बार की दिवाली सूनी रह गई।

श्रवण राठौर फैमिली-

प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, संगीत निर्देशक, कंपोजर, संगीत निर्माता और गायक श्रवण राठौर का निधन कोरोना की वजह से इसी साल अप्रैल के महीने में हो गया था। ऐसे में उनके परिवार के लिए भी इस बार की दिवाली सूनी रह गई।

कपूर फैमिली-

बॉलीवुड इंडस्ट्री का मशहूर परिवार कपूर परिवार को भला कौन नहीं जानता लेकिन इस बार की दिवाली कपूर फैमिली के लिए सुनी रह गई। जी हां, इसी वर्ष कपूर परिवार के सदस्य और मशहूर अभिनेता राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago