Categories: India

हरियाणा में कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 10 हजार से ऊपर, फरीदाबाद की स्थिति भी चिंताजनक


बीते करीब 3 महीने से भी अधिक समय से भारत समेत पूरा विश्व एक घातक वायरस के दौर से गुजर रहा है जिसके चलते पूरे विश्व में लाखों लोग अपनी जान गवा चुके हैं और भारत में भी हजारों लोगों की जान इस वायरस के चलते जा चुकी है और रोजाना हजारों में मरीजों के साथ भारत में भी इस महामारी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

बात करें भारत में इस महामारी के कहर की तो 20 जून तक भारत में 412210 लोग इस घातक वायरस की चपेट में आ चुके हैं जिनमें से 13285 लोग इस वायरस के चलते अभी तक अपनी जान गवा चुके हैं। और हजारों लोगों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

हरियाणा में कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 10 हजार से ऊपर, फरीदाबाद की स्थिति भी चिंताजनक

वही इस वायरस की चपेट में आने वाले कुल संक्रमित मरीजों में से 228307 मरीज पूरी तरीके से ठीक हो चुके हैं और यह भारत के लिए काफी राहत की बात है क्योंकि भारत में इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों के मुकाबले ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक है अर्थात संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 50% से अधिक है।

वही बात करें हरियाणा प्रदेश की तो महाराष्ट्र गुजरात एवं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद अब हरियाणा प्रदेश में भी इस वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसके चलते अभी तक प्रदेश में 10223 लोग इस घातक वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

हरियाणा प्रदेश में मौत का आंकड़ा भी 150 के करीब पहुंच चुका है वही बात करें इस वायरस की चपेट में आकर वापस से स्वस्थ होने वाले लोगों की तो अभी तक 5128 लोग इस घातक वायरस को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं और अपने सामान्य जीवन में वापस लौट चुके हैं हरियाणा प्रदेश में भी संक्रमित लोगों के मुकाबले ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक है। जो हरियाणा प्रदेश वासियों के लिए एक राहत की बात है।

हरियाणा प्रदेश में कोरोनावायरस के सबसे संक्रमित जिलों की बात करें तो उनमें गुरुग्राम और फरीदाबाद सबसे आगे हैं। बात करें फरीदाबाद जिले की तो केवल फरीदाबाद में अभी तक 21 मरीज घातक वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 52 लोग फरीदाबाद जिले में वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गवा चुके हैं।

जो पूरे प्रदेश में हुई मौतों का करीब 30% है वही बात करें फरीदाबाद जिले में इस वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की तो अभी तक 835 मरीज सी वायरस को मात दे पाए हैं और वापस से स्वस्थ हो पाए हैं।

बीते 3 महीने से कोरोना वायरस भारत देश और पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी साबित हो रहा है जिसके चलते पूरे विश्व को आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। सभी लोग हर संभव प्रयास कर इस वायरस से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन अभी तक भी इस वायरस से निजात पाने के लिए किसी वैक्सीन की खोज नहीं हो पाई है भारत में आयुर्वेदिक एवं अन्य कारगर दवाइयों के उपयोग से इस वायरस से लड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन यह वायरस पूर्ण रूप से कब समाप्त होगा इसका किसी को अंदाजा नहीं है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago