Categories: EducationIndia

सरकारी स्कूल के तीन छात्रों ने 10वीं में प्राप्त किए 90% अंक, प्रिंसिपल ने खुश होकर किया ऐसा काम, हर जगह हो रहे चर्चे

विद्यार्थियों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए राजस्थान के एक प्रिंसिपल ने अनोखा तरीका निकाला है। सरकारी स्कूल के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रिंसिपल ने कुछ ऐसा अनोखा आइडिया निकाला जिससे बच्चे स्कूल में अच्छे नंबर लाएं और पढ़ाई के प्रति भी अपनी रूचि दिखाए। दरअसल, राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल राजेश कुमार अंकुर ने अपने तीन स्टूडेंट को अच्छे अंक लाने की खुशी में 50 हजार रुपए खर्च कर हवाई यात्रा करवाई।

स्कूल के प्रिंसिपल को इस काम के लिए तारीफ मिल रही है और वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर कोई उनके इस कदम की तारीफ कर रहा है।

सरकारी स्कूल के तीन छात्रों ने 10वीं में प्राप्त किए 90% अंक, प्रिंसिपल ने खुश होकर किया ऐसा काम, हर जगह हो रहे चर्चे

प्रिंसिपल राजेश कुमार का कहना है कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया ताकि सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच अच्छे अंक लाने की प्रतिस्पर्धा बढ़े और बच्चे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकें। स्कूल के प्रिंसिपल के अनुसार उन्होंने यह घोषणा वार्षिक उत्सव के दौरान की थी।

राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने बच्चे ठीक से पढ़ सके और परीक्षा में अच्छे अंक ला सके इसके लिए एक्स्ट्रा क्लास भी लगाई गई।

स्कूल के वार्षिक उत्सव में की थी घोषणा

फतेह सागर

इसके साथ ही फरवरी को हुए स्कूल के वार्षिक उत्सव के दौरान उन्होंने कहा था कि जो भी छात्र स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे वह उन्हें हवाई यात्रा करवाएंगे। अपने इसी वायदे को पूरा करने के लिए प्रिंसिपल राजेश कुमार अंकुर ने 50 हजार रुपए खर्च किए और स्कूल के 3 छात्रों को हवाई यात्रा करवाई।

सहेलियों की बाड़ी

प्रिंसिपल ने कहा कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीमाधोपुर के आदित्य टेलर ने मैथ्स में 94% हासिल किए तो वहीं साहिल अंकुल नाम के छात्र ने 90% हासिल किए।

पिछोला झील

इसके अलावा लखन कुमार अग्रवाल ने कॉमर्स में 91.20 हासिल किए। इन तीनों छात्र ने यह अंक 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा साल 2020-21 में प्राप्त किए हैं जिसके बाद उन्हें हवाई यात्रा करने का मौका मिला।

दो दिन तक घुमाई ये खास जगहें

शिल्पग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूल के प्रिंसिपल ने इन तीनों छात्रों को जयपुर से उदयपुर तक की हवाई यात्रा करवाई। उन्होंने 29 अक्टूबर और 30 अक्टूबर तक 2 दिन उदयपुर की कुछ खास जगहों पर इन तीनों छात्रों को घुमाया।

श्री जगदीश जी का मंदिर

कहा जा रहा है कि इन तीनों छात्र ने फतेह सागर, सिटी, महाराणा प्रताप स्मारक पार्क, मोती मगरी, पिछोला झील, श्री जगदीश जी का मंदिर, नीमच माता का मंदिर, शिल्पग्राम, एससीईआरटी कार्यालय और सहेलियों की बाड़ी जैसी जगहों की सैर की।

आंध्र प्रदेश के शिक्षक ने भी दिया था ऐसा ही तोहफा

इससे पहले आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में स्थित जल्लुरु की दो 10वीं की छात्राओं को भी अपने शिक्षक की तरफ से ठीक ऐसा ही तोहफा मिला था। एस अंजली और सीएच नीरजा नाम की छात्रा ने 10वीं की परीक्षा में जीपीए (ग्रेड पॉइंट एवरेज) हासिल किया था।

अंग्रेजी के शिक्षक के. वेंकट श्रीनिवास राव ने परीक्षा से पहले अपने स्टूडेंट्स से वादा किया था कि जो भी छात्र परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे उन्हें वह हवाई यात्रा कराएंगे। बता दें कि राव अपने स्टूडेंट के साथ 19 जुलाई साल 2019 को विशाखापत्तनम से हैदराबाद के लिए निकले थे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago