Categories: India

इस दिवाली ₹1.25 लाख करोड़ का कारोबार, टूटे पिछले 10 साल के सभी रिकॉर्ड, चीन को 50 हजार करोड़ की चपत

भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने के इस बार दीपावली पर लोगों ने खूब खरीदारी की। इस बार हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दीपावली पर जबरदस्त खरीदारी हुई है। इस दीपावली करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ जिसने खरीदारी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने यह जानकारी साझा की।

CAIT ने उम्मीद जताई है कि आगे भी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए इसी तरह का सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

इस दिवाली ₹1.25 लाख करोड़ का कारोबार, टूटे पिछले 10 साल के सभी रिकॉर्ड, चीन को 50 हजार करोड़ की चपत

महामारी के बाद दिवाली पर बाजार में छाई रौनक अर्थव्यवस्था की गति का संकेत है। पिछले साल महामारी के कारण दिवाली पर बाजार में खामोशी छाई थी। हालाँकि, देश में अभी महामारी का संकट खत्म नहीं हुआ है।

कैट द्वारा दी जानकारी के अनुसार पिछले एक दशक में दिवाली के दौरान की गई खरीदारी का यह उच्चतम स्तर है। कैट ने कहा है कि इस दिवाली देशवासियों ने जमकर खरीदारी की है और भारतीय उत्पादों को बढ़ावा दिया।

दरअसल, कैट चीन में बने सामानों को लेकर देशवासियों को समय-समय पर जागरूक करने का काम करता रहा है। इस साल भी संस्था ने यह अभियान चलाया था। कैट ने कहा कि बीते साल की तरह इस साल भी संगठन ने चीन में निर्मित उत्पादों के बहिष्कार के लिए लोगों से अपील की थी।

इसके साथ ही भारतीय कारोबारियों से चीन के सामानों को आयात नहीं करने के लिए भी कहा था। CAIT का अनुमान है कि इससे चीनी व्यापारियों को तकरीबन 50,000 करोड़ रुपये का कारोबारी नुकसान हुआ है।

इससे पहले कैट ने अनुमान लगाया था कि इस साल दिवाली पर लगभग एक लाख करोड़ रुपए का कारोबार होगा, जबकि साल के अंत तक उपभोक्ताओं द्वारा खर्च के रूप में करीब 3 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।

कैट ने अपने बयान में कहा कि इस साल दिवाली पर लोगों में नया उत्साह देखने को मिला। बाजारों में उपभोक्ताओं की भीड़ से ऐसा लगा कि लोग इस बार दो साल की खरीदारी एक साथ कर रहे हैं।

वहीं CAIT के सचिव जनरल प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि हाल ही में संस्था की रिसर्च विंग ने 20 बड़ों शहरों में इस मुहिम को लेकर सर्वे किया था। सर्वे में सामने आया कि भारतीय आयातकों ने चीनी निर्यातकों के साथ दिवाली के सामान, पटाखों या दूसरी किसी चीज का भारी-भरकम ऑर्डर नहीं किया।

संस्था ने यह सर्वे नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, चंडीगढ़, रायपुर, नागपुर, जयपुर, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, राँची, गुवाहाटी, पटना, भोपाल, जम्मू, बेंगलुरु, हैदराबाद, मदुरै और पुडुचेरी में कराया था।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago