Categories: India

किसानों के लिए जरूरी सूचना, पीएम किसान की 10वीं किस्त के लिए जरूरी होगा ये कार्ड, वरना नहीं आएगा पैसा

किसानों के लिए जरूरी सूचना, पीएम किसान की 10वीं किस्त के लिए जरूरी होगा ये कार्ड, वरना नहीं आएगा पैसा :- अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के लाभार्थी हैं तो आपके लिए बेहद काम की खबर है. दरअसल, मोदी सरकार ने रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया में कुछ बदलाव कर दिए हैं.

इसके तहत अब पीएम किसान योजना में रजिस्‍ट्रेशन के लिए राशनकार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है. यानी आप बिना राशन कार्ड के इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं. वहीं, राशन कार्ड की अनिवार्यता के साथ ही अब पंजीकरण के दौरान दस्‍तावेजों की सिर्फ सॉफ्टकॉपी (PDF) बनाकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.

किसानों के लिए जरूरी सूचना, पीएम किसान की 10वीं किस्त के लिए जरूरी होगा ये कार्ड, वरना नहीं आएगा पैसा

जानिए कैसे जमा करने होंगे डाक्यूमेंट

अब खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता खत्‍म कर दी गई है. अब इन दस्‍तावेजों की पीडीएफ फाइल बनाकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी. इससे किसानों का समय बचेगा. साथ ही नई व्यवस्था में योजना को ज्‍यादा पारदर्शी बनाने की कोशिश की गई है.

इस दिन आएगा खाते में पैसा

सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है. केंद्र सरकार 15 दिसंबर 2021 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी करने की योजना बना रही है. सरकार ने पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को किसानों को पैसा ट्रांसफर किया था.

फटाफट इस तरह कराएं पीएम किसान रजिस्ट्रेशन

  • अपने फोन में Google play store से PMKISAN GOI Mobile App डाउनलोड करें.
  • अब इसे ओपन करें और New Farmer Registration पर क्लिक करें.
  • आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद Continue पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नाम, पता, बैंक अकाउंट डिटेल, आईएफएससी कोड दर्ज करें.
  • नाम, पता, बैंक विवरण, IFSC कोड के साथ पंजीकरण फॉर्म भरें.
  • सबमिट पर क्लिक करें. पीएम किसान मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा.
  • पूछताछ के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 का इस्तेमाल करें.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago