Categories: Featured

यहां प्लास्टिक कचरे से बनाया जा रहा है पेट्रोल और डीजल, मिलेगा दस रूपये में 1 लीटर

पेट्रोल के बढ़ते दामों से हर कोई परेशान है। हर किसी को बढ़ती कीमतें रास नहीं आ रही है। कुछ साल पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया था। उस वीडियो क्लिप में राहुल गांधी कहते नजर आ रहे थे,एक तरफ से आलू डालो, दूसरी तरफ से सोना बाहर आएगा। राहुल के उस बयान को तो हमने यहां सिर्फ उदाहरण के लिए बताया है।

अब ऐसी चीज होने जा रही है जिसका इंतज़ार काफी समय से जनता को था। दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक ऐसी मशीन बनाई गई है, जिसमें एक तरफ से प्लास्टिक का कचरा डालते हैं और दूसरी तरफ से पेट्रोल और डीजल निकलता है।

यहां प्लास्टिक कचरे से बनाया जा रहा है पेट्रोल और डीजल, मिलेगा दस रूपये में 1 लीटर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सरकार ने दिवाली के पहले काफी राहत दी है, लेकिन अभी भी कीमत ज़्यादा ही है। बिहार के मुजफ्फपुर जिले में प्लास्टिक के कचरे से पेट्रोल-डीजल बनाने का ये अत्याधुनिक प्लांट लगाया गया है, जहां प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं, कई लोग तो पहले ही दिन इस प्लांट से पेट्रोल और डीजल भी खरीद कर ले गए।

प्लास्टिक के कचरे ने पर्यावरण का संतुलन बिगाड़ रखा है। ऐसे में बिहार में एक ऐसा प्लांट लगाया गया है, जिसमें प्लास्टिक कचरे से पेट्रोल बनाया जाएगा।बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने इस प्लांट का उद्घाटन किया। प्लांट का उद्घाटन करने के बाद राम सूरत ने यहां से 10 लीटर डीजल भी खरीदा।

यहां रोजाना 200 किलो प्लास्टिक का कचरा इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे 130 लीटर पेट्रोल और 150 लीटर डीजल का उत्पादन होगा। कंपनी नगर निगम से 6 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्लास्टिक का कचरा खरीदेंगे और सिर्फ 6 रुपये के खर्च में 70 रुपये का ईंधन तैयार करेगी।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago