भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हमेशा काफी सुर्खियां बटोरता है। टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हार के बाद से लगातार कुछ लोगों द्वारा विवादित प्रतिक्रियाएँ दी जा रही हैं। ऐसा करने वालों पर पुलिस भी एक्शन ले रही है। अब ताजा मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर से सामने आया है।
भारत में रहकर पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों की फेहरिस्त बहुत ही लंबी है। रामपुर में एक परिवार ने मैच में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का मजाक बनाते हुए व्हाट्सएप पर स्टेटस डाल दिया।

इन लोगों ने आतिशबाजी भी की थी। यह बात परिवार के दामाद को पता चली तो उसने ससुराल के लोगों के खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपितों में युवक की बीवी भी शामिल है। ऐसे मामले देश की टीम के हारने के बाद आएं तो काफी शर्मनाक बात है।
इतना ही नहीं बल्कि जिस व्यक्ति ने शिकायत की है उसकी बीवी राबिया का कहना है कि उसके फोन में मजाक उड़ाने वाला स्टेटस किसी बच्चे ने लगा दिया होगा। इसका स्क्रीनशॉट लेकर पति ने इसे मुद्दा बना दिया है। राबिया के अनुसार, इशान मियाँ से उसका निकाह 4 महीना पहले हुआ था, लेकिन उसके शौहर ने मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया।
जब शिकायत की जाँच की गई, उसमें युवक के ससुराल वालों द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम का मजाक उड़ाने की बात सामने आई है। जाँच के बाद युवक की बीवी राबिया शमसी समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनके खिलाफ IPC की धारा 153A और IT act की धारा 67 के तहत FIR दर्ज की गई है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…