Categories: Featured

जल्द ही रेल इंजन की तरह ट्रक और बस भी दौड़ेंगे बिजली से, बनने जा रहा देश का पहला इलेक्ट्रिक हाइवे

देश सभी क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है। अब जल्द ही देश को पहला इलेक्ट्रिक हाईवे मिल सकता है। इससे देशवासियों को काफी फायदा भी पहुंचेगा। दिल्ली से मुंबई के बीच एक्सप्रेसवे का निर्माण तेज़ी से हो रहा है। नए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से राष्ट्रीय राजधानी और आर्थिक राजधानी के बीच का सफर 24 घंटे की जगह मात्र 12 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली से जयपुर तक इलेक्ट्रिक हाईवे के निर्माण की जानकारी दी है। सरकार दिल्ली से जयपुर के बीच इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, यह योजना कोई नई नहीं है। मंत्रालय इस योजना के ऊपर पिछले कुछ वर्षों से काम कर रहा है।

जल्द ही रेल इंजन की तरह ट्रक और बस भी दौड़ेंगे बिजली से, बनने जा रहा देश का पहला इलेक्ट्रिक हाइवे

काम के पूरा होते ही काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। इस हाईवे पर सभी इलेक्ट्रिक वाहन ही चलेंगे। इससे पैसा भी बचेगा और प्रदूषण भी कम होगा। केंद्रीय मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर कई जरूरी जानकारियां साझा की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मंत्रालय दिल्ली से जयपुर तक इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की योजना बना रहा है।

यह अभी भी एक प्रस्तावित परियोजना है और मंत्रालय इसके लिए एक विदेशी कंपनी के साथ बातचीत कर रहा है। इस घोषणा को देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की राह में बड़ा कदम माना जा रहा है। जैसा कि नाम से पता चलता है दिल्ली से जयपुर के बीच योजनाबद्ध यह इलेक्ट्रिक हाईवे इलेक्ट्रिक रेलवे इंजन की तरह बसों और ट्रकों को भी बिजली से चलाएगा।

यदि आप अभी भी नहीं समझे हैं, तो बता दें कि जिस तरह रेलवे ट्रैक के ऊपर बिजली की तारें लगी होती हैं और रेल के इंजन के ऊपर लगे एंटीना इन तारों से जुड़ कर इंजन को पावर प्रदान करते हैं। कुछ इसी प्रकार यह हाईवे काम करेगा। ट्रेन के ऊपर एक इलेक्ट्रिक वायर देखा होगा। ट्रेन के इंजन से ये वायर एक आर्म के जरिए कनेक्ट होता है, जिससे पूरी ट्रेन को इलेक्ट्रिसिटी मिलती है।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago