इन दिनों बढ़ते पेट्रोल की कीमतों की वजह से लोगों का रूझान इलेक्ट्रिक कार की तरफ बढ़ता जा रहा है। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में इलेक्ट्रिक कार को ज्यादा से ज्यादा लॉन्च व ग्राहकों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। आने वाला दौर इलेक्ट्रिक व्हीकल का है। ग्राहकों का पसंद करने के कई कारण है, जिनमें से सरकार की ओर से मिलनी वाली सब्सिडी एक है।
ईवी को लेकर जिस तरह से लोगों का रूझान बढ़ रहा है। ऐसे दुनिया भर की ऑटो कंपनियों अपने ईवी को लॉन्च कर रही है। अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं तो आपको यह जानकारी हैरानी और झटका लगेगा कि अब दिल्ली में Electric Car खरीदना महंगा हो सकता है क्योंकि दिल्ली सरकार ने इन पर इंसेटिंव नहीं देने का फैसला किया है।

कई कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च किया है। देश में बहुत जल्द Tesla को टक्कर देने वाली एक अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ऐसी कार इंडिया में बनाने जा रही है। कुछ दिनों पहले दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि इलेक्ट्रिक कारों की खरीदारी पर सब्सिडी योजना को आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।
भारत समेत दुनिया भर की ऑटोमोबाइल कंपनियां E-Car का निर्माण करने पर जोर दे रही हैं। आपको याद दिला दें कि Delhi Electric Vehicle Policy 2020 को देश की राजधानी में इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। सरकार की योजना वर्ष 2024 तक सभी नए वाहनों में 25 प्रतिशत बैटरी चालित वाहनों को तैनात करने की है।
अब राजधानी दिल्ली में एक हजार इलेक्ट्रिक कारों की पहले ही बिक्री हो चुकी है तो ऐसे में दिल्ली सरकार ने अब नए खरीदरों को सब्सिडी नहीं देने का फैसला किया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…