Categories: BusinessFaridabad

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहां 33.38 रुपये सस्ता मिल रहा है पेट्रोल, डीजल मात्र 77.13 रुपये प्रति लीटर

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार एक लीटर पेट्रोल के लिए जहां उत्तर प्रदेश के नोएडा में 95.51 रुपये खर्च करने होंगे, साथ ही अगर, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 116.34 रुपये देने होंगे। वही सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में है, और सबसे महंगा पेट्रोल श्रीगंगानगर में हैं।

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहां 33.38 रुपये सस्ता मिल रहा है पेट्रोल, डीजल मात्र 77.13 रुपये प्रति लीटर

पोर्ट ब्लेयर में डीजल जहां पर 77.13 रुपये प्रति लीटर है तो वही श्रीगंगानगर में 100.53 रुपये, वहीं अगर पेट्रोल की बात करें तो दोनों शहरों इसके बीच का अंतर देखा जाए तो 33 .38 रुपये प्रति लीटर का है।

वही आपको बता दे की दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ,103.97 रुपए हैं पर अगर डीजल के दामों की बात करें तो 86.67 रूपये प्रति लीटर हैं। और मुंबई की बात करे तो पेट्रोल की कीमत 109.98 और डीजल 94.14 प्रति लीटर हैं।

कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 व डीजल 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है। बता दें की केन्द्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद से यूपी सहित 23 राज्य और केन्द्र शासित ने भी अपने हिस्से के वैट में कटौती की थी, जिसके बाद कीमतें इन राज्यों में 12 रुपये से अधिक घट गई थी।

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 116.34 100.53
पोर्ट ब्लेयर। 82.96 77.13
दिल्ली 103.97 88.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नई। 101.40 91.43
कोलकाता। 104.67 89.79
भोपाल। 107.23 90.87
रांची 98.52 91.56
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.90 91.09
चंडीगढ़ 94.23 80.90
लखनऊ 95.28 86.80
नोएडा 95.51 87.01

साथ ही आपको बता दे की ,विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।और ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। उसके बाद इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। और साथ ही इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भी भेज सकते हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago