38 बोर का देसी पिस्तौल शौकिया तौर पर अपने साथ लेकर घूम रहा था आरोपी, हुआ गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा के दिशा-निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 65 की टीम ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दिलशाद है जो फरीदाबाद के पल्ला गांव का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के नंगला एरिया में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम कल शाम गश्त कर रही थी तो गुप्त सूत्रों की सहायता से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सेक्टर 62 से अवैध हथियार सहित बल्लभगढ़ की तरफ जाएगा।

38 बोर का देसी पिस्तौल शौकिया तौर पर अपने साथ लेकर घूम रहा था आरोपी, हुआ गिरफ्तार

यदि नाकाबंदी की जाए तो आरोपी को काबू किया जा सकता है जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम बताए गए स्थान पर नाका लगाकर आरोपी का इंतजार करने लगी। करीब 20 मिनट बाद सेक्टर 62 की तरफ से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देख कर तेज कदमों से भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस ने पीछा करके काबू कर लिया।

जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 38 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ जिसके बारे में पूछताछ करने पर आरोपी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को काबू करके थाना आदर्श नगर लाया गया जहां उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने बताया कि वह ड्राइवर की नौकरी करता है और उसका पुराना गांव पल्ला है।

यह पिस्तौल वहीं के एक व्यक्ति से खरीद कर लाया था और इसे शौक के लिए अपने पास रखता था। पुलिस द्वारा अवैध पिस्तौल कब्जे में लेकर आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago