Categories: Featured

तेंदुआ चट्टान पर बैठा है, पर उसे देखने के लिए ‘बाज’ वाली नजरे चाहिए

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चीजें वायरल होती हैं। लोगों को यह चीजें काफी पसंद आती है। ऐसे ही एक तस्वीर ने इंटरनेट की पब्लिक का दिमाग घूमा दिया है। इसमें एक तेंदुआ है। समस्या यह है कि वह लोगों को नजर ही नहीं आ रहा। पर यकीन मानिए वो आपकी आंखों के सामने ही है।

आप ही नहीं बल्कि हजारों लोगों की आंखे धोखा खा चुकी हैं इस तस्वीर को देख कर। अगर आप भी तेंदुए को नहीं देख पा रहे तो हैरान मत होइए। क्योंकि यह तस्वीर ही ऐसी है।

तेंदुआ चट्टान पर बैठा है, पर उसे देखने के लिए ‘बाज’ वाली नजरे चाहिए

आपको अधिक कुछ नहीं करना है मात्र एक बार बारीकी से तस्वीर का हर कोना देख डालिए। अपनी आंखों को पर भरोसा रखिए, आप उसे ढूंढ ही लेगें। हम आपको हिंट देते हैं कि तेंदुआ चट्टान की ढलान की तरफ बैठा है। आंखों को कंफ्यूज करने वाली तस्वीर दिल्ली के रहने वाले 34 वर्षीय फोटोग्राफर अभिनव गर्ग ने क्लिक की है।

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर ने तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर को कई लोग शेयर कर रहे हैं। यह तस्वीर उन्होंने ने जयपुर में अरावली पहाड़ियों का दौरा करते समय घंटों इंतजार के बाद खींची थी। किसी भी अच्छी तस्वीर को क्लिक करने के लिए समय देना होता है।

जब फोटोग्राफर ने यह तस्वीर खींची थी तो पता नहीं था कि उन्होंने एक तेंदुए को तस्वीर में कैद कर लिया है। इसका पता उन्हें तब चला, जब वह घर जाकर इस तस्वीर को लैपटॉप में डालकर बारीकी से देख रहे थे।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago