Categories: Featured

पिता चलाते हैं फोटोस्टेट की दुकान, बेटा जज बनकर करेगा इंसाफ की कलम से न्याय

जब घर की आर्थिक स्तिथि और समाज को बदलने के लिए जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। जब कुछ करने की मनुष्य ठान लें तो उसके लिए वो कर गुजरना कुछ मायने नहीं रखता है। ऐसी ही एक शख्सियत की बात आज हम कर रहे हैं, जिनके पिता छोटे से शहर में फोटोस्टेट की दुकान चलाते हैं और बेटा अब जज बना है।

अगर कोई व्यक्ति ठान ले, तू वह बड़ी से बड़ी मंजिल को आसानी से पा लेता है। सिरसा जिले के छोटे से कस्बे रानिया के रहने वाले चिराग मेहता ने जज बनकर जिले का नहीं बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया है। चिराग की इस उपलब्धि से पूरे इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है।

पिता चलाते हैं फोटोस्टेट की दुकान, बेटा जज बनकर करेगा इंसाफ की कलम से न्याय

कठिनाइयां तो रास्ते में आती जरूर हैं, मगर बुलंद हौसलों से उन पर पार पा लिया जाता है। चिराग मेहता ने तेलंगाना राज्य न्यायिक सेवा पास कर जज बनकर इलाके का नाम रोशन किया है। चिराग के पिता नारायण दास रानियां कस्बे में फोटोस्टेट की दुकान चलाते हैं। चिराग ने सिरसा के चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय से वकालत की पढ़ाई कर दिल्ली में राज्य न्यायिक सेवा की परीक्षाओं की तैयारी की।

चिराग की उपलब्धि के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता की पूरी कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में ही ठान लिया था कि उसे जज बनना है, इसके लिए खूब मेहनत करनी शुरु की थी। चिराग ने कहा कि मैंने इस परीक्षा से पहले राजस्थान की परीक्षा दी थी, जिसमें 1 नम्बर से रह गया था, लेकिन तेलंगाना राज्य न्यायिक सेवा मैंने क्लियर कर ली और मुझे बहुत खुशी है।

चिराग की पिता नारायण दास कहते है कि आज परिवार में खुशी का माहौल है। हमारी पीढी बदल गयी है। बेटे ने आज नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो बच्चा मेहनत करता है, भगवान उसे फल देता है।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

6 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

6 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

6 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

6 months ago