Categories: Faridabad

हरियाणा के लिए परेशानी बना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे, इन शहरो के पंचर हुए सीवर व्यवस्था

अब देश की सबसे बड़ी परियोजना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण से लाखों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं साथ ही इस परियोजना से फरीदाबाद के लोगों को काफ़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा हैं।साथ ही बता दें कि दिल्ली से आरंभ होकर मुंबई तक जाने वाली इस परियोजना को लेकर फरीदाबाद में भी बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य बड़े जोरों से चल रहा हैं। और इन निर्माण कार्यों के कारण से फरीदाबाद में बाईपास पर कई सीवर लाईनें पंचर कर दी गई हैं, और इन लाईनों के टूटने की वजह से फरीदाबाद बाईपास के साथ सटे सैक्टर एरिया में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि ये एक्सप्रेस वे दिल्ली से शुरू होकर हरियाणा के फरीदाबाद-बल्लभगढ़ से होते हुए मुंबई तक बनाया जा रहा है। और साथ ही इसके लिए फरीदाबाद में बिजली के खंबे शिफ्ट किए जा रहे हैं। लाईनों को हटाया जा रहा है और साथ ही कई पुलों के निर्माण की योजना है।

हरियाणा के लिए परेशानी बना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे, इन शहरो के पंचर हुए सीवर व्यवस्था

और इन निर्माण कार्यों की वजह से ही कई स्थानों पर सीवर लाईनों के टूटने की शिकायते इसकी वजह से सैक्टरों में रहने वाले लोगों को बहुत सारी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। इसके साथ ही एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली से मुंबई पहुंचने के लिए 12 घंटे का समय लगने का दावा किया जा रहा है,और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए नोएडा एयरपोर्ट से एक्सप्रेस वे को जोड़ा जा रहा है तथा यह देश के 6 राज्यों से होते हुए मुंबई पहुंचेगा।

फिहाल की दिक्कत की बात करी जाए तो, इसके निर्माण को लेकर स्थानीय स्तर पर समस्याएं भी आंरभ हो गई हैं। और इन्हीं समस्याओं को लेकर हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मंगलवार को फरीदाबाद के लघु सचिवालय में प्रशासन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सभी अधिकारियों को भी तलब कर लिया और साथ ही उनकी बैठक लेते हुए सभी को सख्त हिदायत दी गई कि मुंबई एक्सप्रेस वे की वजह से फरीदाबाद व बल्लभगढ़ में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं में परेशानी नहीं होनी चाहिएं।

और साथ ही उनके पास लगातार शिकायत पहुंच रही हैं कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे। इसलिए वह इस बैठक के माध्यम से इन शिकायतों का समाधान करने का निर्देश दे रहे हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago