दोस्त से मांग कर ले गया मोटरसाइकिल, वापिस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को अपने दोस्त के साथ विश्वासघात करते हुए उसकी मोटरसाइकिल वापस ना करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम ललित है जो उत्तराखंड के अगस्तमुनि का रहने वाला है और जो काफी सालों से फरीदाबाद में रह रहा था। पुलिस को दी अपनी शिकायत में शिकायतकर्ता आकाश ने बताया कि आरोपी ललित उसका दोस्त है जो फरवरी माह में उससे उसकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल मांग कर ले गया था।

दोस्त से मांग कर ले गया मोटरसाइकिल, वापिस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

कुछ दिनों तक जब उसने मोटरसाइकिल वापिस नहीं दी तो आकाश ने उससे उसकी मोटरसाइकिल वापस मांगी तो वह आनाकानी करने लगा। काफी दिनों तक अपनी मोटरसाइकिल मांगने पर भी आरोपी ने मोटरसाइकिल वापस नहीं दी और वह उसे लेकर उत्तराखंड के अपने गांव चला गया। आकाश ने जब उसे फिर से फोन किया तो उसने मोटरसाइकिल देने से इंकार कर दिया और अबकी बार मोटरसाइकिल मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

आखिर में तंग आकर आकाश ने आरोपी के खिलाफ थाना बीपीटीपी में मुकदमा दर्ज करवा दिया। इस मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड में आरोपी के गांव में रेड की और आरोपी को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। आरोपी को काबू करके मोटरसाइकिल सहित फरीदाबाद लाया गया। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago