दिन के समय घरो की रेकी कर, रात के समय शातिर चोर ने उड़ाए जेवरात, क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा द्वारा शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए इसमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।



गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम संदीप है जो राजस्थान के भरतपुर जिले का रहने वाला है और फिलहाल बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी का नाम चोरी के तीन मुकदमों में शामिल है जिसमें आरोपी ने एक मकान से महंगे आभूषण चोरी किए थे तथा दो अन्य मुकदमों में मोबाइल व नकदी चुराई थी।

दिन के समय घरो की रेकी कर, रात के समय शातिर चोर ने उड़ाए जेवरात, क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार



पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी सुरेंद्र सिंह की टीम ने दिनांक 05 नवंबर को कड़ी मशक्कत करते हुए गुप्त सूत्रों की सहायता से आरोपी को अंबेडकर चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का चोर है जो बहुत ही सफाई से चोरी करता है और किसी को भनक तक नहीं लगती। आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और इससे पहले कई बार जेल जा चुका है जिसपर चोरी के 7-8 मुकदमे पहले भी दर्ज है।

आरोपी 20 दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया था जिसने आते ही चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी चोरी करने से पहले सुनसान जगह पर मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम दे देता था। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी अपने पास मोबाइल फोन भी नहीं लेकर जाता था ताकि पुलिस उसे ट्रेस न कर सके।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से सोने की एक पेंडल, एक लॉकेट कंठी, एक अंगूठी, दो कुंडल, एक चेन, दो कान की बाली, चांदी की एक मगर पत्ती, 1 मोबाइल तथा 11 हजार रूपए बरामद किए गए हैं। पूरा होने और पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago