मॉर्निंग हेल्थ क्लब फरीदाबाद द्वारा 15ए स्थित ऑफिर्सस कॉलोनी में चलाया गया स्वच्छता अभियान

जगह-जगह गंदगी के ढेर, बड़ी-बड़ी झाडिय़ां, हाथों में कस्सी, अधिकारियों और निगम कर्मचारियों की फौज। ये नजारा था सैक्टर-15ए स्थित ऑफिर्सस कॉलोनी का जहां आज जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव स्वयं हाथों में कस्सी लिए सफाई अभियान यानि स्वच्छता ड्राईव को छेड़े हुए थे। इस अभियान में उनके साथ खड़े थे अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया और नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अनिल यादव और डॉ. नरेश कुमार, एसीपी विनोद कुमार तथा मॉर्निंग हेल्थ क्लब फरीदाबाद की पूरी टीम। उपरोक्त सभी ने आज ऑफिर्सस कॉलोनी में अपने दिन की शुरूआत घर के सामने से ही साफ-सफाई करके की और कूड़ा उठाकर नगर निगम की गाडिय़ों में अपने हाथों से डाला।

मॉर्निंग हेल्थ क्लब फरीदाबाद द्वारा 15ए स्थित ऑफिर्सस कॉलोनी में चलाया गया स्वच्छता अभियान



इस अवसर पर जिला उपायुक्त एवं मार्निग हेल्थ क्लब के मेंटर जितेन्द्र यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ये शहर आपका है और आपको ही अपने शहर की सफाई करनी है, तभी आपका शहर स्वच्छ रह सकेगा। उन्होंने कहा कि सेहत के साथ-साथ शहर को भी साफ रखने की जिम्मेदारी हमारी है जिस जिम्मेदारी को मॉर्निंग हेल्थ क्लब बखूबी निभा रहा है। जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि सफाई के प्रति लोगों को आज अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है तभी हम और हमारा शहर स्वच्छ और स्वस्थ रह सकेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों में सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखकर उसे निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें।



बता दें कि मॉर्निंग हेल्थ क्लब फरीदाबाद ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर को साफ-सुथरा रखने और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने को लेकर एक मुहिम छेड़ी हुई है। इसी के तहत ही आज तीसरे दिन 15ए स्थित ऑफिर्सस कॉलोनी में यह सफाई अभियान छेड़ा गया।

आज के इस सफाई अभियान में मार्निग हेल्थ क्लब की टीम में राजेन्द्र मेंदीरत्ता, अजय नरवत, नवीन गुप्ता, सुरेन्द्र डूडी, कमल चौधरी, करण, श्याम सिंह, वजीर सिंह डागर, जितेन्द्र चौधरी, अनिल गुप्ता, हरेन्द्र लखानी, संजय शर्मा, जतिन चौहान, अमित चौधरी, दीपक पुरी, कपिल जैन, राजू श्योराण, राजेश यादव आदि मेंबर्स ने बढ़़-चढ़कर हिस्सा लिया।



इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान ने कहा है कि लोगों को अपने स्वास्थ्य और सफाई के प्रति जागरूक रहना चाहिए। क्योंकि निरोगी काया और स्वस्थ शरीर भी तभी रहेगा जब शहर कचरा और कूड़ा मुक्त होगा।

वहीं एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया ने लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा अपने चारों तरफ सफाई रखें, तन की भी और मन की भी और स्वस्थ रहें तथा आगे बढ़ते रहें।



इस अवसर पर जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने संबंधित अधिकारियों को ऑफिर्सस कॉलोनी में रेनवॉटर हारवेस्टिंग लगाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, अंधेरा दूर करने के लिए लाईटें लगवाने तथा कॉलोनी की सुंदरता को बनाने के लिए बड़े-बड़े गमलों में पौधों को लगाने के आदेश भी दिए।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago