Categories: Uncategorized

अब SMS से होगा दिल्ली मेट्रो Smart Card का रिचार्ज, इस बैंक के खाताधारकों को ही मिलेगी सुविधा

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) अपने यात्रियों की सुविधा और सहूलियत का लगातार ध्यान रखता है। समय-समय पर डीएमआरसी अपनी सुविधाओं और सेवाओं को अपडेट करता रहता है। देश की ही नहीं दुनिया की आधुनिकम सुविधाओं से लैस दिल्ली मेट्रो हर वह प्रयास कर रहा है, जिससे यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचे।

इस कड़ी में डीएमआरसी ने अपने यात्रियों को एक और सुविधा दी है। इसके तहत उपभोक्ता एक SMS के जरिये अपना स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा।

अब SMS से होगा दिल्ली मेट्रो Smart Card का रिचार्ज, इस बैंक के खाताधारकों को ही मिलेगी सुविधा

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि अगर आप देश के नामी ICICI बैंक के उपभोक्ता हैं तो यह सुविधा आपको तुरंत मिल जाएगी। दरअसल, डीएमआरसी ने SMS के जरिये स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कराने की सुविधा केवल ICICI Bank के उपभोक्ताओं को दी है।

यह सुविधा पाने के लिए प्रक्रिया के तहत ICICI बैंक खाताधारक SMS भेजकर मेट्रो के स्मार्ट कार्ड का रिचार्ज कर सकते हैं।

यह है रिचार्ज की पूरी प्रक्रिया

मेट्रो का स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए ICICI के खाताधारकों को मैसेज टाइप कर 9222208888 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद की प्रक्रिया में दिल्ली मेट्रो के उपभोक्ताओं को स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के बाद मेट्रो स्टेशनों पर लगे एवीएम मशीन में कार्ड डालकर एड वैल्यू का बटन दबाना होगा। इसके बाद वैलिडेट भी करना होगा।

ये सुविधाएं भी मिलेंगी यात्रियों को

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम आने वाले दिनों में दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) की सुविधा शुरू करेगा। इस सेवा को शुरू करने के लिए अभी से ही सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने का काम शुरू हो चुका है।

इस NCMC कार्ड के जरिये यात्रियों को पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी, साथ ही शॉपिंग भी कर सकेंगे।फिलहाल एयरपोर्ट एक्सप्रेस वे लाइन पर ही यात्रियों को NCMC कार्ड के जरिये सफर करने की सुविधा दी जा रही है।

डीएमआरसी ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन की व्यवस्था भी मुहैया कराने की तैयारी में है। एएफसी तकनीक का इस्तेमाल करने पर कार्ड से अपने आप पैसे कट जाते हैं और तभी गेट खुलता है। इस तकनीक से लोगों का समय भी बचेगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago