Categories: Press Release

व्यापारियों व दुकानदारों के सहयोग से प्रदूषण पर रोकथाम व वैक्सीनेशन लक्ष्य पूरा करेगा जिला प्रशासन

शहर में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम एवं कोरोना वैक्सीनेशन के लक्ष्य का पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने अब पूरी तरह से कमर कस ली है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में नीलम-बाटा रोड स्थित एफआईए हॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राम जुनेजा सहित शहर के दुकानदार, व्यापारी व अन्य संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।

बैठक में जिला उपायुक्त ने व्यापार मंडल के प्रधानों से कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने में व्यापारी व दुकानदार हमें अपना सहयोग दें इसलिए जिन-जिन दुकानदारों के यहां कर्मचारी काम करते है, वह उनके वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट को दुकानदार के बाहर बोर्ड पर चस्पा करें, जिससे कि सुनिश्चित हो सके कि उन्होंने वैक्सीन लगवा रखी है।

व्यापारियों व दुकानदारों के सहयोग से प्रदूषण पर रोकथाम व वैक्सीनेशन लक्ष्य पूरा करेगा जिला प्रशासन

अगर किसी ने पहली डोज ली है और दूसरी नहीं तो वहां के दुकादार व व्यापारी संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दें, वह जहां चाहेंगे, वहीं कैंप लगाकर उनको वैक्सीन लगवाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 20 नवंबर के बाद जिला प्रशासन सख्ती बरतते हुए चैकिंग अभियान चलाएगा और इस नियम की उल्लंघना करने वालों के चालान काटेगा।

वहीं जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने शहर में बढ़ते प्रदूषण पर भी चिंता जताते हुए कहा कि प्रदूषण की रोकथाम करने में शहर के व्यापारी व दुकानदार भी अपना योगदान दें, वह अपने आसपास साफ सफाई रखें और वार्ड कमेटियों का सहयोग करें वहीं जो लोग कूड़े में आग लगाकर प्रदूषण फैला रहे है, उनकी जानकारी प्रशासन को दें ताकि उन पर कार्यवाही हो सके।

व्यापार मंडल के प्रधान रामजुनेजा सहित अन्य प्रधानों ने एकस्वर ने जिला उपायुक्त की सभी बातों पर सहमति जताते हुए कहा कि साफ-सफाई को लेकर उनके पास मेनपावर तो नहीं लेकिन फिर भी वह अपने आसपास स्वयं साफ सफाई करने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर बल्लभगढ़ मार्केट के प्रधान प्रेम खट्टर, सेक्टर-7-10 मार्किट के प्रधान वासुदेव अरोड़ा, तिकोना पार्क मार्केट के प्रधान देवेंद्र रतड़ा, बाटा चौक मार्केट के प्रधान सागर दुआ, पांच नंबर मार्किट के प्रधान बलजीत सिंह, मार्केट नंबर दो के प्रधान हरिकृष्ण वर्मा, उपप्रधान नवनीत चावला, मार्केट नंबर एक के प्रधान विनोद आहुजा आदि मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago