क्राइम ब्रांच 48 ने दो शातिर चोरों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित प्याली चौक से किया गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने चोरी के आरोप में 2 शातिर चोरों को प्याली चौक से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सुबह सिंह ने जानकारी करके बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम अमित तथा वसीम है जो फरीदाबाद के बल्लभगढ़ एरिया के रहने वाले हैं। आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के चोर हैं जिन्होंने इससे पहले थाना कोतवाली एरिया में एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसके अलावा आरोपियों ने सूरजकुंड थाना क्षेत्र से मोबाइल फोन चोरी किया था।

क्राइम ब्रांच 48 ने दो शातिर चोरों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित प्याली चौक से किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपियों को थाना मुजेसर में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमे में चोरी की मोटरसाइकिल सहित प्याली चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे की आपूर्ति के लिए छीना झपटी व चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

इससे पहले आरोपी अमित के खिलाफ वर्ष 2018 में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था वहीं आरोपी वसीम के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत 6 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें से 5 मुकदमे पुलिस थाना सदर बल्लभगढ़ के शामिल है। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago