Categories: Featured

ये तो गजब हो गया: महिला ने लोन नहीं चुकाया तो रिकवरी एजेंट बेटी को लेकर भाग गया

शादी कई तरीकों से होती है। कोर्ट मैरिज हो या आम शादी। हर शादी की अपनी अलग खासियत होती है। कई लोग लोन ले लेते हैं और फिर चुका नहीं पाते हैं। ऐसे में रिकवरी एजेंट आकर उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। लेकिन बिहार के पटना शहर में एक रिकवरी एजेंट लोन का पैसा न मिलने पर ग्राहक की बेटी को ही भगाकर ले गया।

एजेंट का नाम अमर कुमार है जो कि पटना के फुलवारी शरीफ में किराये के मकान में रहता है। वह जिस लड़की को भगाकर ले गया वह हजारीबाग की रहने वाली ऋतु कुमारी है। तो आखिर एक लोन रिकवरी एजेंट कैसे अपने ग्राहक की बेटी को पटाने और भगाने में कामयाब हुआ?

ये तो गजब हो गया: महिला ने लोन नहीं चुकाया तो रिकवरी एजेंट बेटी को लेकर भाग गया

लड़की और लड़का एक दूसरे को धीरे-धीरे पसंद करने लगे थे। युवक अमर सिंह एक फाइनेंस कंपनी में बतौर रिकवरी एजेंट काम करता है। अपने काम के दौरान उसने हजारीबाग की रहने वाली एक महिला को लोन दिलवाया था। हालांकि महिला बाद में उस लोन के पैसे नहीं दे पा रही थी। ऐसे में एजेंट लोन वसूलने महिला के घर बार-बार जाया करता था। बस इसी दौरान दोनों की बातचीत होने लगी जो आगे चलकर प्यार में बदल गई।

दोनों को आभास नहीं हुआ कि आखिर कैसे उन्हें प्यार हो गया। इस मामले में पीड़ित लड़की ऋतु कुमारी ने बताया कि मेरी मां ने एक लोन ले रखा था। वह पैसे नहीं दे पा रही थी तो अमर अक्सर इस सिलसिले में घर आया करता था। मां ने उसे बार-बार घर आने से मना किया था। ऐसे में उसने मेरा मोबाईल नंबर ले लिया ताकि फोन पर ही लोन की बात कर सके। लेकिन फिर मोबाईल पर ज्यादा बातें होने लगी और अमर मुझ से शादी करने की बात कहने लगा।

ऋतु कुमारी ने आगे बताया कि अमर शादी के नाम पर मुझे हजारीबाग से पटना ले गया। हालांकि यहां आने पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की थाने में अमर की शिकायत लेकर पहुंच गई।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago