Categories: Faridabad

फरीदाबाद में जाम से मिलने वाली है राहत, गुरूग्राम नहर पर करोड़ों की लागत से बने वाला है राजमार्ग

औद्योगिक नगरी एवं सैक्टर 55 में रहने वाले हजारों लोगों की बढ़ती समस्या को मध्य नजर रखते हुए राज्य सरकार द्वारा जल्द ही एक नया हाईवे बनाने का निर्णय लिया गया है साथी बल्लभगढ़ के विधायक एक हरियाणा सरकार में कैबिनेट मूलचंद शर्मा ने सैक्टर 25 के औद्योगिक सैक्टर को 55 सैक्टर से जोडऩे के लिए करोड़ों रुपए की लागत से राजमार्ग बनाने की घोषणा की है। इस राजमार्ग के निर्माण के लिए हजारों लोगों को राहत मिलेगी और हर दिन लगने वाले जाम से सभी लोगो छुटकारा मिलेगा।

आपको बता देंगे परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को भी संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने विकास कार्यो के लिए धन की बिल्कुल भी कमी नहीं है। साथ ही विकास कार्यों के शिलान्यासके मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सेक्टर 25 से लेकर सेक्टर 55 को जोड़ने के लिए गुड़गांव नहर बुर्जी संख्या 12000 से 13700 बाई तरफ तक एक नई सड़क का निर्माण कराया गया था। साथ ही सड़क करीब 4 महीने में बनकर तैयार भी हो जाएगा और उसके बाद सड़क के बनने से बल्लमगढ़ सुगना फ्लाईओवर से लेकर लगने वाले जाम भी दूर हो जाएगा इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी साथ ही सड़क के निर्माण पर लगभग एक करोड़ 35 लाख धनराशि की लागत आएगी।

फरीदाबाद में जाम से मिलने वाली है राहत, गुरूग्राम नहर पर करोड़ों की लागत से बने वाला है राजमार्ग

परिवहन मूलचंद शर्मा ने शहर निवासियों को सौगात देते हुए बल्लभगढ़ की सूबेदार कॉलोनी में करीब 15 लाख रुपए धनराशि की लागत से डाले जाने वाली 18 इंची सीवर लाइन का भी शिलान्यास किया और उसके बाद सीवर लाइन वार्ड 38 और वार्ड नंबर 4 की लाइफ लाइन है। उसके अलावा सेक्टर 3 में 7 गज के प्लॉट के अंदर लगभग 12 लॉक 50 रुपए की लागत से 3 पार्कों के जीर्णोद्धार के कार्यो का शिलान्यास किया। परिवहन मूलचंद शर्मा ने सेक्टर निवासियों की समस्याओं को सुना था साथ ही जल्द उहोंने सुलझाने का निर्देश अधिकारियों को दिए।

सैक्टर 25 में जीर्ण-शीर्ण सडक़ों के पुनर्निर्माण हेतु विकास कार्यो का शिलान्यास हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने किया।
कल से विकास कार्य आरंभ होने की परिवहन मंत्री की घोषणा से क्षेत्र के उद्योग प्रबंधकों एवं हजारों श्रमिकों ने राहत की सांस ली है।


फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान श्री बी आर भाटिया ने कैबिनेट मिनिस्टर श्री मूलचंद शर्मा का स्वागत करते हुए कहा है कि सैक्टर 25 के उद्योग प्रबंधकों की आज बहुत बड़ी मांग पूरी हुई है। आपने हरियाणा सरकार का भी आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की मांग को स्वीकार करते हुये 109 करोड़ रूपये का बजट औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।


मूलचंद शर्मा ने शिलान्यास उपरांत एवं अनौपचारिक बातचीत में कहा कि सैक्टर 25 की सडक़ों के निर्माण हेतु 32.07 करोड़ खर्च होंगे और यह कार्य दीवाली तक पूरा हो जाएगा।

आपको बता दे की सेक्टर-3 की 60 गज की पॉकेट में मकान नंबर 305 और मकान नंबर 321 के अलावा वृद्ध आश्रम के सामने वाले पार्को का जीर्णोद्धार किया जाएगा।आपको बता दे की , कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नए साल 2022 में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र चली हुई बड़ी परियोजनाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता को समर्पित करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से बल्लभगढ़ का लघु सचिवालय, महिला कॉलेज, ऑडिटोरियम शामिल है और इसके अलावा गुडगांव कैनाल पर बनाए जा रहे सिक्स लेन पुल को भी नए साल के मौके पर जनता को समर्पित किया जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago