Categories: Featured

ढाबे वाले ने बनाए ओरियो बिस्किट के पकौड़े, लोग बोले- यह कलयुग है

ओरियो बिस्किट आपने भी खाए होंगे। इनका स्वाद सभी को अच्छा लगता है। सोशल मीडिया पर भी आये दिन काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार स्ट्रीट फूड के भी अजब-गजब मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में अहमदाबाद से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक स्ट्रीट फूड वेंडर ने ओरियो बिस्किट का पकौड़ा बनाया और यह वायरल हो गया। इसके बारे में एक शख्स ने अपने युट्यूब चैनल पर बताया है। सुनने में अजीब है लेकिन यह भारत है यहां कुछ भी हो सकता है।

इस पकोड़े का स्वाद भी काफी अच्छा है। इसे खाने के लिए लोग दूर से आते हैं। यह मामला अहमदबाद की है। इस वीडियो को ब्लॉगर अमर सिरोही ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि यह अजीबोगरीब व्यंजन यहां युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध है।

ढाबे वाले ने बनाए ओरियो बिस्किट के पकौड़े, लोग बोले- यह कलयुग है

दुकानदार भी इसमें अलग का जायका लगा देता है। इसका स्वाद अलग ही है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि यह दुकान कहां स्थित है और इस डिश को बनाने के लिए वेंडर ने किन-किन चीजों का उपयोग किया है और इस डिश को कैसे बनाया गया है। इस वीडियो में बताया गया कि इस डिश बनाने के लिए स्ट्रीट फूड वेंडर ने बेसन और नमक का गाढ़ा घोल बनाया। इसके बाद उसके मिश्रण में ओरियो बिस्किट का एक पैकेट डाल दिया और बिस्किट को उसी में लेप दिया।

जब यह सब हुआ तो खुशबू महक रही थी। इसे चखने को निगाहें मचल रही थी। इतना करने के बाद वेंडर ने इसे गर्म तेल में डाल दिया और उसे सुनहरा होने तक तल लिया। इसे तली हुई हरी मिर्च और खजूर की खास चटनी के साथ परोसा गया। इस डिश की कीमत 100 ग्राम की 20 रुपये बतायी गई है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोग चकरा गए और मजेदार कमेंट्स करने लगे।

एक ने कहा कि यह कलयुग है तो एक यूजर को यह डिश देखने के बाद ओरियो और मैगी की वायरल डिश याद आ गई। लोग इसपर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

Om Sethi

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago