Categories: Featured

इस जंगल में आकर खुदकुशी कर लेते हैं लोग, पेड़ों पर लटकी लाशें देखकर निकल जाती है लोगों की चीख

यह दुनिया काफी बड़ी है। काफी कुछ छुपा है इस दुनिया में। दुनिया अनगिनत रहस्यों से भरी हुई है। ज्यादातर के बारे में इंसानों तो क्या वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए। आज हम आपके एक ऐसे ही रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक जंगल से जुड़ा हुआ है। ये जंगल जापान में स्थित है। इस जंगल के बारे में कहा जाता है कि लोग यहां आकर आत्महत्या कर लेते हैं।

नाम से जितना डराने वाला है यह उससे भी अधिक देखने में डराता है यह जंगल। इसीलिए इस जंगल को ‘सुसाइड फॉरेस्ट’ यानी आत्महत्या करने वाले जंगल के नाम से जाना जाता है।

इस जंगल में आकर खुदकुशी कर लेते हैं लोग, पेड़ों पर लटकी लाशें देखकर निकल जाती है लोगों की चीख

लोग अगर इसके पास से गुजरते हैं तो डरते हैं। उन्हें कंपन शुरू हो जाती है। यह हरा-भरा और सुंदर दिखने वाला जंगल मॉर्निंग वॉक के लिए नहीं बल्कि अपनी डरावनी कहानियों के प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि इस जंगल में तमाम लोगों ने खुदकुशी कर ली। इसके अलावा इस जंगल को लेकर लोगों में कई तरह की मान्यताएं भी हैं।

कई लोग इस जंगल को पूजते भी हैं। लोगों का मानना है कि इस जगह पर भूतों का वास है, जो लोगों को आत्महत्या करने पर मजबूर करते हैं। ये जंगल दुनिया के सबसे पॉप्युलर सुसाइड प्लेसेज में दूसरे नंबर पर है। ये जंगल जापान की राजधानी टोक्यो से कुछ ही घंटे की दूरी पर स्थित है। जैसा ही ऑकिगहरा जंगल में प्रवेश करेंगे तो आपको चेतावनियां पढ़ने को मिलेंगी।

यह ऐसी चेतावनियां होती हैं जिन्हें पढ़कर रूह कांप उठती है।जैसे कि ‘अपने बच्चों और परिवार के बारे में ध्यान से सोचें’, ‘आपका जीवन आपके माता-पिता द्वारा दिया हुआ कीमती तोहफा है’। ये जंगल जापान के टोक्यो से 2 घंटे की दूरी पर स्थित माउंट फूजी के नॉर्थवेस्ट में स्थित है और 35 स्क्वेयर किमी के बड़े एरिया में फैला हुआ है। इतना ही नहीं ये जंगल इतना घना है कि इसे पेड़ों का सागर भी कहते हैं।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago