Categories: Featured

चमत्कार से कम नहीं है ये जगह, जहां काम नहीं करती ग्रेविटी, यहां हवा में उड़ने लगती हैं चीजें

दुनिया में चमत्कारों की कमी नहीं है। किसी भी समय कहीं भी आपको जादू देखने को मिल सकता है। दुनिया की कोई भी चीज आसमान से गिरने पर जमीन पर ही आती है। ये सब जमीन की ग्रेविटी के कारण होता है। आज हम आपको एक ऐसे स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं जहां ग्रेविटी काम नहीं करती बल्कि चीजें आसमान में उड़ने लगती हैं।

सुनने में अचंभित करता है लेकिन यह सच है। एक दम सत्य है। ये स्थान जमीन पर ही मौजूद है। इसे देखकर दुनियाभर के वैज्ञानिक भी हैरान है। इस स्थान पर आते ही चीजें जमीन पर न गिरकर आसमान में उड़ने लगती हैं।

चमत्कार से कम नहीं है ये जगह, जहां काम नहीं करती ग्रेविटी, यहां हवा में उड़ने लगती हैं चीजें

हम बात कर रहे हैं अमेरिका के हूवर डैम की। जो अमेरिका के नेवादा और एरिजोना राज्य की सीमा पर स्थित है। इसके पीछे की वजह हूवर डैम की बनावट को माना जाता है। इसकी बनावट की वजह से ही कोई सामान हवा में उड़ने लगता है और उनपर ग्रेविटी का असर नहीं होता है। मान लो अगर हूवर डैम से कोई बोतल से पानी नीचे फेंकता है तो पानी जमीन पर न गिरकर हवा में उड़ने लगता है।

इसके पीछे का कारण जानने की काफी कोशिश की गयी है। यह एक चमत्कार है। वैज्ञानिकों को मानना है कि ऐसा हूवर डैम की बनावट के कारण होता है। बता दें कि हूवर डैम की ऊंचाई और इसके धनुष के आकार में बने होने के कारण यहां चलने वाली हवा डैम की दीवार से टकराकर नीचे से ऊपर की तरफ चलने लगती है। इसीलिए हूवर डैम से नीचे फेंकी गई चीजें जमीन पर नहीं गिरती हैं बल्कि हवा में उड़ने लगती हैं।

हूवर डैम की ऊंचाई 726 फीट है। इसके बेस की मोटाई 660 फीट है जो फुटबॉल के दो मैदानों के बराबर है। हूवर डैम जिस नदी पर बनाया गया है उसका नाम कोलोराडो नदी है।

Om Sethi

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago