पुलिस उपायुक्त अपराध नरेन्द्र कादयान के दिशा निर्देशो पर कार्रवाई करते हुए एसी नगर मुस्ताक हत्या कांड के मुख्य आरोपी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनिल कुमार की टीम ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तर किया है। गिरफ्तार आरोपी विनोद रायपुर हाल गाजीपुर एनआईटी फरीदाबाद का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विनोद मुस्ताक की हत्या करने के बाद फरार चल रहा था। आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के बाद उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से काबू किया है।

आरोपी विनोद ने पूछताछ में बताया कि मुस्ताक ने उसके हाथ पैर अपने साथियों के साथ मिलकर तोड़ दिए थे। इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने 10 नवंबर को अपने साथियो के साथ मिलकर मुस्ताक की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
आरोपी विनोद को कल अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया जाएगा। आरोपी संदीप और अजीत कालिया को वारदात के अगले दिन ही 11 नवंबर को गिरफ्तार किया जा चुका है दोनो आरोपी 5 दिन का पुलिस रिमांड पर है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…