Categories: India

सड़क हादसे में उजड़ा सुशांत सिंह राजपूत का परिवार, बहनोई की भी गई जान

मंगलवार सुबह बिहार से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में छः लोगों की मौत हो गई है और चार लोग बुरी तरह जख्मी हैं और उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है। जबकि मामूली रूप से जख्मी दो व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया गया है। दिवंगत फिल्मी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, बिहार सरकार में मंत्री नीरज कुमार सिंह और हरियाणा के एडीजी ओमप्रकाश सिंह के रिश्तेदारों के लिए मंगलवार की सुबह अमंगल साबित हुई।

जानकारी के अनुसार सूमो गाड़ी में सवार सभी 10 लोग पटना से दाह संस्कार में शामिल होकर जमुई लौट रहे थे। तभी सिकंदरा-शेखपुरा हाइवे पर सूमो और ट्रक में टक्कर हो गई।

सड़क हादसे में उजड़ा सुशांत सिंह राजपूत का परिवार, बहनोई की भी गई जान

इस हादसे में 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और बाकी के चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। ट्रक पर एलपीजी रसोई गैस के खाली सिलेंडर लदे हुए थे।

सड़क हादसे में इन छः लोगों की हुई मौत

लालजीत सिंह (बहनोई)
अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह
रामचंद्र सिंह
बेबी देवी
अनिता देवी
प्रीतम कुमार (चालक)

सुबह करीब 6:15 बजे लखीसराय जिला अंतर्गत पिपरा गांव के पास शेखपुरा सिकंदरा एनएच 333ए पर सिकंदरा की ओर से जा रहे ट्रक से कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूमो वाहन के परखच्चे उड़ गए और उस पर से चार लोगों के शव सड़क पर गिर गए, जबकि चालक एवं एक अन्य व्यक्ति का शव गाड़ी में ही फंसा रहा जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।

दुर्घटना में वाहन पर सवार चार अन्य लोग भी घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। नौडीहा निवासी बाल्मीकि सिंह एवं प्रशांत कुमार को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।

मृतकों में लालजीत सिंह के अलावा उनके पुत्र अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह (45), रामचंद्र सिंह (35), बेबी सिंह (40), अनिता कुमारी (28) तथा प्रीतम कुमार (चालक) (25) का नाम शामिल है। बता दें कि अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह पटना में ही दवा का कारोबार करते थे। उनका परिवार पटना में ही रहता था।

इस दुर्घटना के बाद लालजीत सिंह के घर कोई भी बालिग पुरुष नहीं बचा। उनके दो छोटे-छोटे पोते–पोती के अलावा दोनों विधवा बहुएं बची है।

घटना के बाद से जमुई में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के घर पर पहले की तरह अभी भी ताला लटका हुआ है। वहीं इस हादसे के बारे में सोच–सोचकर ग्रामीणों के आंखों में आंसू आ जा रहे हैं।

घटनास्थल की तस्वीरें इतनी विभत्स हैं कि हर कोई कह रहा है कि हे भगवान ये क्यों? यह तस्वीरें ऐसी हैं कि इन्हें दिखाया भी नहीं जा सकता।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago